कुशीनगर । जिले के बरवापट्टी थाना क्षेत्र अंतर्गत एक गांव में एक महिला के साथ दुष्कर्म करने का प्रयास के आरोपी को स्थानीय पुलिस ने बारह घंटे के अंदर गिरफ्तार कर लिया है।
मिली जानकारी के मुताबिक बरवापट्टी थाना क्षेत्र के एक गांव मे उसी गांव के एक व्यक्ति द्वारा गुरुवार को सुबह दुष्कर्म का प्रयास किया गया,जिसकी सूचना पी आर बी डायल ११२ को मिली,सूचना मिलते ही पी आर बी के जवानों ने उक्त सूचना से प्रभारी निरीक्षक बरवापट्टी को अवगत कराया। स्थानीय पुलिस ने बिना समय गवाए घटना स्थल पर पहुंच कर पीड़िता को प्राथमिक उपचार के लिए अस्पताल भेजा,जहा उसका हालत स्थिर है।
इस संवाददाता से अपर पुलिस अधीक्षक कुशीनगर अभिनव त्यागी ने बताया की घटना का आरोपी पीड़िता के ही गांव का है जिसे गिरफ्तार कर लिया गया है। साथ ही उक्त प्रकरण में सु संगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत करते हुए स्थानीय पुलिस आगे की विधिक कार्यवाही में जुटी है।
कुशीनगर। कसया थाना क्षेत्र के ग्रामसभा खेसारी गिदहा स्थित मां काली देवी मंदिर के…
आज की हॉट खबर- NH-28 पर ‘फर्जी जीएसटी अफसर’ बनकर ट्रकों से वसूली…
कुशीनगर। पुलिस अधीक्षक कुशीनगर के निर्देशन में संचालित “मिशन शक्ति अभियान 5.0” (द्वितीय चरण)…
आमेलित विषय विशेषज्ञ शिक्षकों ने विधायक को किया सम्मानित पड़रौना: गोरखपुर फैज़ाबाद क्षेत्र के…