कुशीनगर। कसया थाना क्षेत्र के ग्रामसभा खेसारी गिदहा स्थित मां काली देवी मंदिर के गर्भगृह में पिंडी खंडित किए जाने की संवेदनशील घटना का कसया पुलिस ने बेहद त्वरित खुलासा कर दिया। थानाध्यक्ष आशुतोष सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने महज कुछ ही घंटों के भीतर चार आरोपियों को गिरफ्तार कर मामले का पर्दाफाश कर दिया।
शनिवार सुबह जैसे ही घटना की सूचना मिली, थानाध्यक्ष आशुतोष सिंह तत्काल मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना कसया पर मु0अ0सं0 189/2026 धारा 298 बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। इसके बाद पुलिस ने तेजी से कार्रवाई करते हुए घटना में शामिल चार आरोपियों को धर दबोचा।
गिरफ्तार अभियुक्तों में विनोद चौहान (35 वर्ष) पुत्र लक्ष्मन निवासी मथौली थाना कसया, सन्नी गुप्ता (23 वर्ष) पुत्र मुन्ना गुप्ता, सूरज (21 वर्ष) पुत्र दिनेश प्रसाद गौड़ एवं रोहित गौड़ (22 वर्ष) पुत्र संजय गौड़ निवासीगण खेसारी गिदहा थाना कसया जनपद कुशीनगर शामिल हैं।
पुलिस पूछताछ में चारों आरोपियों ने स्वीकार किया कि उन्होंने ही मां काली मंदिर स्थित पिंडी को क्षतिग्रस्त किया था। पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।।घटना के त्वरित खुलासे से स्थानीय लोगों ने पुलिस की सक्रियता की सराहना की है।
कुशीनगर। जनशिकायतों के त्वरित और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण में कुशीनगर पुलिस ने एक बार फिर…
हाटा कुशीनगर । ढाढा स्थित अवध शुगर एंड एनर्जी लिमिटेड की यूनिट- न्यू इंडिया…
कुशीनगर। बहादुरपुर पुलिस चौकी क्षेत्र में सिपाही को ट्रक से कुचलकर जान से मारने…
कुशीनगर। जिले में अवैध खनन और खनन सामग्री के अवैध परिवहन पर शिकंजा कसने…