News Addaa WhatsApp Group Join करें

शिक्षक एमएलसी ने किया मूल्यांकन केंद्र का दौरा

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Mar 28, 2026  |  5:14 PM

327 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
शिक्षक एमएलसी ने किया मूल्यांकन केंद्र का दौरा
  • आमेलित विषय विशेषज्ञ शिक्षकों ने विधायक को किया सम्मानित

पड़रौना: गोरखपुर फैज़ाबाद क्षेत्र के शिक्षक एमएलसी तथा विधान परिषद की प्रश्न एवं संदर्भ समिति के सभापति ध्रुव कुमार त्रिपाठी ने शनिवार को नगर के उदित नारायण इंटर कालेज मूल्यांकन केंद्र का दौरा किया। विधायक के पहुंचने पर प्रधानाचार्य अरविंद सिंह, माध्यमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष अनिल कुमार दूबे व श्री गांधी स्मारक इंटर कालेज हाटा के प्रधानाचार्य नागेश्वर पति त्रिपाठी के नेतृत्व में शिक्षकों ने एमएलसी त्रिपाठी का विद्यालय परिसर में जोरदार स्वागत किया। शिक्षकों ने विधायक को फूल मालाओं से लाद दिया। विधायक ने शिक्षकों से शिक्षा जगत की समस्याओं पर चर्चा की और एकजुटता का आह्वान किया। शिक्षकों ने अपनी विभिन्न प्रकार की समस्याओं को विधायक से साझा किया। वित्तविहीन शिक्षकों ने एमएलसी का विधान परिषद में जोरदार ढंग से पैरवी के लिए आभार प्रकट किया। विधायक ने कहा कि आपकी समस्याओं के दूर होने तक संघर्ष जारी रहेगा।

आपके लिए और..- चोरी की भैंसों संग पिकप दौड़ा रहे थे दो युवक,...

आमेलित विषय विशेषज्ञ शिक्षकों ने एमएलसी को किया सम्मानित

जनपद के आमेलित विषय विशेषज्ञ शिक्षकों ने माध्यमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष अनिल कुमार दूबे के नेतृत्व में शिक्षक एमएलसी ध्रुव कुमार त्रिपाठी को स्मृति चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया। हाल ही में इन शिक्षकों को विधायक त्रिपाठी के प्रयास से पुरानी पेंशन योजना का लाभ सरकार ने दिया है।

विधायक के जनपद में आने की सूचना पर ये शिक्षक जनपद के कोने कोने से उदित नारायण इंटर कालेज पड़रौना के प्रांगण में पहुंचे और उन्हें सम्मानित कर आभार जताया। साथ ही इसके लिए प्रदेश सरकार का भी आभार जताया।

इस दौरान मुख्य रूप से प्रधानाचार्य परिषद के प्रदेश महामंत्री शैलेंद्र कुमार शुक्ल, शर्मा गुट के पूर्व जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश सिंह, चेतनारायण गुट के पूर्व जिलामंत्री महेश कुमार मिश्र, अवधेश पांडेय, महेंद्र पांडेय, अभिनव सिंह, प्रहलाद कुमार गुप्ता, रामसुमिरन मौर्य, राजेंद्र प्रसाद, रामाश्रय कुशवाहा आदि शामिल रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
खनन विभाग की कार्रवाई से हड़कंप, दो दिन में छह ट्रकों पर 4.50 लाख का चालान
खनन विभाग की कार्रवाई से हड़कंप, दो दिन में छह ट्रकों पर 4.50 लाख का चालान

हाटा (कुशीनगर)। खनन सामग्री के परिवहन में निर्धारित नियमों का पालन नहीं करने वाले…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking