कुशीनगर। “तस्कर डाल-डाल तो कुशीनगर पुलिस पात-पात” की कहावत एक बार फिर उस समय चरितार्थ हो गई, जब तमकुहीराज थाना क्षेत्र की डीबनी बंजारवा पुलिस चौकी की सतर्कता ने शराब तस्करों की नई चाल को मौके पर ही नाकाम कर दिया। बेडशीट बेचने के बहाने मोटरसाइकिल से अवैध शराब की खेप ले जा रहे एक तस्कर को पुलिस ने रंगे हाथों दबोच लिया।
चौकी प्रभारी मृत्युंजय सिंह अपने हमराह आरक्षी पवन कुमार और दिनेश पांडेय के साथ नियमित वाहन चेकिंग अभियान चला रहे थे। इसी दौरान एक मोपेड मोटरसाइकिल पर बेडशीट का थान लादे एक युवक आता दिखाई दिया। पुलिस को उसकी गतिविधियां संदिग्ध लगीं, जिस पर उसे रोककर बेडशीट के थानों की गहन तलाशी ली गई।
तलाशी शुरू होते ही पुलिस भी हैरान रह गई। बेडशीट के थानों में टेप से बेहद सफाई से चिपकाकर छिपाई गई ‘बंटी-बबली’ ब्रांड की 215 शीशियां अवैध देशी शराब एक-एक कर बाहर निकलने लगीं। तस्कर की पूरी चालाकी पुलिस की सतर्क निगाहों के सामने धरी रह गई।
गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान सोनू चौहान पुत्र रूदल चौहान, निवासी जेवही हरबलम, थाना तरयासुजान, जनपद कुशीनगर के रूप में हुई है। पुलिस ने अवैध शराब और परिवहन में प्रयुक्त मोटरसाइकिल को कब्जे में लेकर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है तथा मामले में आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।
डीबनी बंजारवा चौकी प्रभारी मृत्युंजय सिंह की इस कार्रवाई ने एक बार फिर साबित कर दिया कि तस्कर चाहे तस्करी के कितने भी नए हथकंडे अपना लें, लेकिन सतर्क पुलिस की पैनी नजर से बच पाना आसान नहीं है।
कुशीनगर। पूर्वांचल में भोजपुरी अकादमी की स्थापना की मांग को राज्यसभा में उठाने के…
कुशीनगर। महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन को बढ़ावा देने के उद्देश्य…
मथौली बाजार/कुशीनगर । विकास खंड मोतीचक अन्तर्गत कम्पोजिट विद्यालय तुर्कहां में मिशन शक्ति अभियान…
सलेमगढ़ कुशीनगर। (ऐड) नवरात्र, दशहरा, धनतेरस, दीपावली और छठ पूजा के त्योहारों पर नई…