News Addaa WhatsApp Group Join करें

‘एक पेड़ मां के नाम’ महायज्ञ के तहत अवध शुगर एनर्जी लिमिटेड में हुआ बृहद पौधरोपण

Ved Prakash Mishra

Reported By:

Jul 12, 2026  |  7:07 PM

132 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
‘एक पेड़ मां के नाम’ महायज्ञ के तहत अवध शुगर एनर्जी लिमिटेड में हुआ बृहद पौधरोपण WhatsApp

हाटा (कुशीनगर)। पर्यावरण संरक्षण, हरित विकास और जनभागीदारी को बढ़ावा देने के उद्देश्य से चलाए जा रहे ‘एक पेड़ मां के नाम’ महायज्ञ के तहत रविवार को कुशीनगर जनपद के हाटा ब्लॉक क्षेत्र के ढाढा स्थित अवध शुगर एनर्जी लिमिटेड चीनी मिल परिसर में बृहद पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में अधिकारियों, कर्मचारियों एवं गन्ना विभाग के अधिकारियों ने बड़ी संख्या में पौधे रोपित कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

आपके लिए और..- 24 घंटे में मिला लापता किशोर, कप्तानगंज पुलिस ने परिजनों...

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उप गन्ना आयुक्त, देवरिया मंडल अखिलेश सिंह ने कहा कि वृक्ष केवल पर्यावरण संतुलन बनाए रखने का माध्यम नहीं हैं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य की आधारशिला भी हैं। उन्होंने सभी लोगों से पौधे लगाने के साथ-साथ उनकी नियमित देखभाल का भी संकल्प लेने का आह्वान किया।

इस अवसर पर सहायक चीनी आयुक्त, देवरिया श्रीमती नीलू सिंह ने कहा कि ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान प्रकृति और मातृत्व के प्रति सम्मान व्यक्त करने का अनूठा प्रयास है। प्रत्येक व्यक्ति यदि अपनी मां के नाम एक पौधा लगाकर उसका संरक्षण करे, तो हरित भारत का सपना साकार हो सकता है।

चीनी मिल के अधिशासी अध्यक्ष श्री रविंदर कुमार गुप्ता ने कहा कि उद्योगों की सामाजिक जिम्मेदारी के तहत पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधरोपण जैसे कार्यक्रम निरंतर आयोजित किए जाते रहेंगे। उन्होंने बताया कि मिल परिसर को अधिक हरित एवं प्रदूषणमुक्त बनाने के लिए व्यापक स्तर पर वृक्षारोपण अभियान चलाया जा रहा है।

कार्यक्रम में जिला गन्ना अधिकारी, कुशीनगर, श्री मान हुड्डा सिद्दकी, ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक, हाटा, सहित चीनी मिल के सभी वरिष्ठ अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। सभी ने पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण की शपथ ली तथा अधिक से अधिक लोगों को इस अभियान से जुड़ने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम के अंत में उपस्थित अधिकारियों ने पौधों के संरक्षण एवं नियमित देखभाल का संकल्प दोहराते हुए कहा कि पौधरोपण तभी सार्थक होगा जब लगाए गए पौधे वृक्ष बनकर पर्यावरण को समृद्ध करेंगे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
पूर्व मुख्यमंत्री स्व. मुलायम सिंह यादव की जयंती पर दी गई श्रद्धांजलि
पूर्व मुख्यमंत्री स्व. मुलायम सिंह यादव की जयंती पर दी गई श्रद्धांजलि

खड्डा, कुशीनगर। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं समाजवादी पार्टी के संस्थापक स्व. मुलायम…

नवरात्र कल रविवार से होगा प्रारम्भ
नवरात्र कल रविवार से होगा प्रारम्भ

खड्डा, कुशीनगर। शारदीय महर्षि पाराशर ज्योतिष संस्थान ”न्यास” के अध्यक्ष’ ज्योतिषाचार्य पं. राकेश पाण्डेय ने…

थाना समाधान दिवस 09 मामले आए , मौके पर 02का निस्तारण
थाना समाधान दिवस 09 मामले आए , मौके पर 02का निस्तारण

हाटा कुशीनगर स्थानीय कोतवाली में आयोजित थाना समाधान दिवस ज्वाइंट मजिस्ट्रेट/उपजिलाधिकारी मयंक त्रिपाठी की…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking