News Addaa WhatsApp Group Join करें

Instagram पर शुरू हुआ इश्क, दो साल की चैट के बाद युवती को लेकर फरार हुआ प्रेमी, विशुनपुरा पुलिस ने दबोचा

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Jul 12, 2026  |  4:34 PM

561 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
Instagram पर शुरू हुआ इश्क, दो साल की चैट के बाद युवती को लेकर फरार हुआ प्रेमी, विशुनपुरा पुलिस ने दबोचा

कुशीनगर। सोशल मीडिया पर शुरू हुई दोस्ती आखिरकार युवती को घर से भगाकर ले जाने तक पहुंच गई, लेकिन विशुनपुरा पुलिस की त्वरित कार्रवाई ने आरोपी के मंसूबों पर पानी फेर दिया। लगभग दो वर्षों से इंस्टाग्राम के जरिए स्थानीय थाना क्षेत्र की एक युवती से संपर्क में रहे बिहार निवासी युवक ने प्रेम जाल में फंसाकर शनिवार को उसे अपने साथ लेकर फरार होने की कोशिश की। जैसे ही इसकी जानकारी परिजनों को हुई, उन्होंने तत्काल पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही सक्रिय हुई विशुनपुरा पुलिस ने तेजी से कार्रवाई करते हुए युवती को सकुशल बरामद कर लिया और आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस के अनुसार, जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना विशुनपुरा पुलिस ने मु0अ0सं0 194/2026, धारा 137(2)/87 बीएनएस में वांछित अभियुक्त पवन पासवान पुत्र हीरालाल पासवान, निवासी ग्राम बभनौली, थाना गोविंदगंज, जिला मोतिहारी (बिहार) को गिरफ्तार किया। आरोपी के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।
प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी इंस्टाग्राम के माध्यम से करीब दो वर्षों से युवती के संपर्क में था। इसी दौरान उसने युवती को अपने प्रेम जाल में फंसाया और बहला-फुसलाकर अपने साथ ले जाने का प्रयास किया। पुलिस की सतर्कता और त्वरित कार्रवाई से युवती को सुरक्षित परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया।
इस सराहनीय कार्रवाई में थानाध्यक्ष शनि कुमार जावला के नेतृत्व में उपनिरीक्षक महेंद्र यादव, कांस्टेबल सोनू शाह, कांस्टेबल अंगद यादव तथा महिला आरक्षी अर्चना चौरसिया की टीम ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। पुलिस की इस तत्परता की क्षेत्र में सराहना हो रही है।

आपके लिए और..- चोरी का खुलासा और गुमशुदा की बरामदगी से गरुलपार पुलिस...

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
चेकिंग के दौरान दबोचा गया 23 वर्षीय युवक, चोरी की बाइक लेकर घूम रहा था आरोपी
चेकिंग के दौरान दबोचा गया 23 वर्षीय युवक, चोरी की बाइक लेकर घूम रहा था आरोपी

कुशीनगर। चौराखास पुलिस ने अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के…

तमकुहीराज : आरोपी के पास से चोरी का ओप्पो मोबाइल और वारदात में इस्तेमाल प्लेटिना बाइक बरामद
तमकुहीराज : आरोपी के पास से चोरी का ओप्पो मोबाइल और वारदात में इस्तेमाल प्लेटिना बाइक बरामद

कुशीनगर। तमकुहीराज थाना क्षेत्र के ग्राम डुभा में महिला से बातचीत करने के बहाने…

वारंटियों पर कप्तानगंज पुलिस का शिकंजा, देर रात दो आरोपी गिरफ्तार
वारंटियों पर कप्तानगंज पुलिस का शिकंजा, देर रात दो आरोपी गिरफ्तार

कुशीनगर। कप्तानगंज पुलिस ने वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान…

पुलिसकर्मी को ट्रक से कुचलने की कोशिश का मामला: तीसरा आरोपी भी चढ़ा पुलिस के हत्थे,
पुलिसकर्मी को ट्रक से कुचलने की कोशिश का मामला: तीसरा आरोपी भी चढ़ा पुलिस के हत्थे,

कुशीनगर। बहादुरपुर चौकी पर तैनात पुलिसकर्मी बिजेंद्र मणि त्रिपाठी को बालू लदे ट्रक से…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking