तरयासुजान (कुशीनगर) ।अपने पूर्वजों की याद करना हमे एक सिख देती है, अगर हम अपने पूर्वज को याद करेंगे तो हमारी नई पीढ़ी भी हमे अवश्य याद करेगी। इस क्रिया से हमारे पूर्वज हमेशा जीवंत रहते है, इसे हमे यादगार पूर्वक मनाया जाना चाहिए।
उक्त बाते रविवार को नेहरू इंटरमीडिएट कॉलेज बेदुपार में आयोजित स्वर्गीय राजेन्द्र दूबे के बाइसवीं पूण्य तिथि के कार्यक्रम के मुख्य अतिथी तमकुहीराज के लोकप्रिय विधायक डॉ असीम कुमार राय ने व्यक्त किया। उन्होंने आगे कहा कि यह प्रमप्रआ हमेशा हम सभी को जीवित रखना चाहिए। कार्यक्रम के वशिष्ठ अतिथि जगदीश चौबे ने कहा कि हम अपने बुजुर्गों के आशीर्वाद से ही आगे बढ़ते हैं।इस लिए हमेशा अपने बुजुर्गों का सम्मान करना चाहिए और उनके आशीष से ही हमें असली शक्ति मिलती है।तभी जाकर हमें सुख सुविधा प्राप्त होता है। जो व्यक्ति माँ बाप की सेवा नही करेगा। वह शक्तीहीन,साधनहीन हो जाता।
कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे पूर्व प्रधानाचार्य जितेन्द्र नाथ पाण्डेय ने कहा कि जीवित अवस्था हो या मृतावस्था हमेशा अपने पर उसका स्नेह बरसता रहता है। उसकी कृपा बनी रहती है। इस लिए अपने माता पिता का सम्मान, सेवा हृदय से करने की जरुरत है। उक्त कार्यक्रम को प्रहलाद राय, पत्रकार गोबिंद मिश्रा, भाजपा मंडल अध्यक्ष संजय राय,नेहरू इंटर मिडियट कालेज तरयासुजान के प्रधानाचार्य ज्योतिष कुमार पाण्डेय, प्रधानाचार्य राजेश श्रीवास्तव द्वारा सम्बोधित किया गया। कार्यक्रम के सर्वप्रथम स्वर्गीय राजेन्द्र दूबे के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करने के बाद कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम के आयोजक एडवोकेट और विद्यालय के प्रबंधक संजय कुमार दूबे ने सभी आगंतुकों का आभार प्रकट करते हुए कहा कि हम अपने बड़े पिता के पुण्यतिथि पर हमेशा गरीबो की सेवा करता रहूंगा।
इस दौरान मुख्य अतिथियों ने सैकड़ो जरूरतमंद असहाय लोगों में आयोजक के सहयोग से कम्बल का वितरण किया गया। वहीं संतोष नाथ बाबा सेवा ट्रस्ट द्वारा निशुल्क नेत्र चिकित्सा की व्यवस्था किया गया था जिसमें सैकड़ों लोगों ने अपनी नेत्रों का जांच करया। कार्यक्रम का सफल संचालन अधिवक्ता बिनोद चौबे ने किया।इस दौरान प्रमुख रुप से प्रदीप कुमार तिवारी, पूर्व प्रधान संजय मिश्रा,हिरा प्रसाद, आनन्द तिवारी, विश्वनाथ तिवारी ,पं० जितेनद्र पाण्डेय , सौरभ प्रजापति,पारस सिंह, राकेश दूबे, रमेश दूबे, चंद्रदेव बीन, दुःखी प्रसाद, गणेश शर्मा, रामदेव सिंह, सुधीर दुबे , अंकित दुबे, प्रियांशु दुबे सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।
सलेमगढ़,कुशीनगर। जनपद के सेवरही विकासखंड अंतर्गत ग्राम सभा माधोपुर खुर्द में भक्तों व ग्रामीणों…
कुशीनगर । जनपद के तमकुहीराज थाना क्षेत्र में चोरी हुई मोटरसाइकिल के मामले का…
कुशीनगर। जिले के तमकुहीराज पुलिस ने वाहन चोरी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान…
एक महिला की हालत अत्यंत चिंताजनक, आधा दर्जन रेफर खड्डा, कुशीनगर। चैत्र रामनवमी के…