News Addaa WhatsApp Group

भगवान के स्मरण करने मात्र से सभी पाप कट जाते हैं-पं विद्याधर भारद्वाज 

Ved Prakash Mishra

Reported By:

Apr 10, 2026  |  7:05 PM

31 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
भगवान के स्मरण करने मात्र से सभी पाप कट जाते हैं-पं विद्याधर भारद्वाज 

हाटा कुशीनगर । स्थानीय तहसील क्षेत्र के सुकरौली नगर में आयोजित संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा में सुप्रसिद्ध कथावाचक कांची पीठ के पं विद्याधर भारद्वाज ने तीसरे दिन कथा में कहा कि जिस प्रकार एक माली उद्यान की देखभाल करता है जहां आवश्यकता होती है सिंचाई करता है खाद डालता है सुंदरता प्रदान करने के लिए कांट छांट करता है उसी प्रकार भगवान भी अपने संसार रूपी उद्यान की रक्षा करते हैं। भगवान के स्मरण करने मात्र से सभी पाप कट जाते हैं। प्रसंग अनुसार अजामिल ने अंतिम समय में पुत्र के बहाने नारायण नाम उच्चारण किया परिणाम भगवत धाम की प्राप्ति हुई। प्रह्लाद ने अपने सत्संग उपदेश एवं करुणा से सभी दैत्यों के कल्याण का मार्ग प्रसस्त किया।

आज की हॉट खबर- माँ- बेटी पर किया एसिड अटैक, मेडिकल कॉलेज में लड़की...

गजेंद्र मोक्ष समुद्र मंथन एवं मत्स्य अवतार की कथा सार गर्भित ढंग से सुनाईं।

सूर्यवंश में प्रभु श्री राम के चरित्र का वर्णन एवं चंद्रवंश में भगवान श्री कृष्ण के पावन प्रकट्योत्स्व की कथा को श्रोताओं ने पूरे भाव से सुना। भगवान भक्तों की रक्षा के लिए निर्गुण से सगुण, निराकार से सरकार, अंतरंग से बहिरंग होकर पृथ्वी पर अवतरित होते हैं।कथा के मध्य उल्लास से भगवान श्री कृष्ण का जन्म उत्सव मनाया गया। श्रोताओं सजीव झांकी का दर्शन कर सोहर मंगल बधाइयां पंडाल गुंजयमान हो उठा.

इस दौरान यजमान राजेश मद्धेशिया, अशोक मद्धेशिया,बबलू मद्धेशिया,प्रेम,सुनील तथा बैजनाथ मद्धेशिया बैजू,संजीव जायसवाल,सत्य प्रकाश गुप्ता, वरुण जायसवाल, अखिलेश सिंह, आनंद मद्धेशिया, सहित अन्य कथा में शामिल रहे।

संबंधित खबरें
होम्योपैथी में डा. हैनिमैन का अतुलनीय योगदान
होम्योपैथी में डा. हैनिमैन का अतुलनीय योगदान

पूर्वांचल होम्यो सेवा समिति ने मनाई डॉ. हैनिमैन की 271वीं जयंती खड्डा, कुशीनगर। होम्योपैथी…

माँ- बेटी पर किया एसिड अटैक, मेडिकल कॉलेज में लड़की की मौत, माँ का इलाज जारी
माँ- बेटी पर किया एसिड अटैक, मेडिकल कॉलेज में लड़की की मौत, माँ का इलाज जारी

रामकोला, कुशीनगर । शुक्रवार को एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आयी है।…

मनमानी पर कसेगा शिकंजा: कुशीनगर में अवैध स्कूलों पर प्रशासन का बड़ा अभियान
मनमानी पर कसेगा शिकंजा: कुशीनगर में अवैध स्कूलों पर प्रशासन का बड़ा अभियान

कुशीनगर। जिले में शिक्षा व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए प्रशासन अब सख्त एक्शन…

यक्ष एप से खुला बाइक चोर गिरोह का राज, 6 चोरी की मोटरसाइकिल के साथ 3 शातिर गिरफ्तार
यक्ष एप से खुला बाइक चोर गिरोह का राज, 6 चोरी की मोटरसाइकिल के साथ 3 शातिर गिरफ्तार

कुशीनगर। जनपद में अपराध और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking