News Addaa WhatsApp Group Join करें

भगवान श्रीराम-हनुमान पर कथित टिप्पणी के विरोध में फूटा आक्रोश, स्वामी प्रसाद मौर्य पर कार्रवाई की मांग

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Jun 27, 2026  |  7:12 PM

371 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
भगवान श्रीराम-हनुमान पर कथित टिप्पणी के विरोध में फूटा आक्रोश, स्वामी प्रसाद मौर्य पर कार्रवाई की मांग WhatsApp
Responsive image

कुशीनगर। भगवान श्रीराम और हनुमान जी पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर कुशीनगर जनपद के तमकुहीराज क्षेत्र में विरोध तेज हो गया है। भाजपा नेताओं, बजरंग दल के पदाधिकारियों एवं स्थानीय हिंदू संगठनों से जुड़े लोगों ने क्षेत्राधिकारी एवं थाना प्रभारी तमकुहीराज को संयुक्त प्रार्थना पत्र सौंपकर पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं अपनी जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वामी प्रसाद मौर्य के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई की मांग की।
दिए गए प्रार्थना पत्र में कहा गया है कि भारत की संस्कृति और सनातन परंपरा में भगवान श्रीराम और हनुमान जी करोड़ों हिंदुओं की आस्था के केंद्र हैं। ऐसे में उनके संबंध में की गई कथित अभद्र टिप्पणी से देशभर के हिंदुओं की धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं। शिकायतकर्ताओं ने आरोप लगाया कि स्वामी प्रसाद मौर्य द्वारा की गई टिप्पणी समाज में वैमनस्य फैलाने वाली है और इससे धार्मिक सौहार्द प्रभावित हो सकता है।
आवेदन में यह भी उल्लेख किया गया है कि यदि कोई व्यक्ति किसी धार्मिक मान्यता में विश्वास नहीं करता है तो यह उसका व्यक्तिगत विषय हो सकता है, लेकिन किसी समुदाय की आस्था के प्रतीकों पर सार्वजनिक रूप से टिप्पणी करना उचित नहीं है। शिकायतकर्ताओं ने आरोप लगाया कि स्वामी प्रसाद मौर्य पूर्व में भी हिंदू देवी-देवताओं के संबंध में विवादित बयान देते रहे हैं, जिससे समाज में आक्रोश की स्थिति उत्पन्न होती रही है।
प्रार्थना पत्र के माध्यम से पुलिस प्रशासन से मांग की गई कि मामले की निष्पक्ष जांच कर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज करते हुए प्रभावी एवं कठोर कानूनी कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में कोई भी व्यक्ति किसी धर्म विशेष की आस्था पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने का दुस्साहस न कर सके।
इस दौरान डॉ. जातिन्द्र चौबे, भाजपा नेता केशव पांडे, शत्रुजीत पांडे, बजरंग दल के प्रांत अध्यक्ष रंजीत गुप्ता, मनोज श्रीवास्तव, दीपक गुप्ता, अनिल गोंड, राहुल गोंड, रंजीत पटेल, मिथिलेश मधेशिया, धनंजय कुशवाहा, अभय सिंह, छोटेलाल शर्मा, राजकुमार गुप्ता, दिनेश गिरी, राजकुमार निषाद, पवन यादव, सोहन चौहान, राजेश खरवार, डॉ. मुन्ना गुप्ता, पं. अजय शास्त्री सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

आपके लिए और..- भोजपुरी अकादमी की स्थापना की मांग उठाने पर कुंवर आरपीएन...

पुलिस का पक्ष:
समाचार लिखे जाने तक पुलिस द्वारा प्रार्थना पत्र प्राप्त कर मामले के परीक्षण एवं विधिक कार्रवाई की प्रक्रिया अपनाए जाने की जानकारी सामने आई है।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
भोजपुरी अकादमी की स्थापना की मांग उठाने पर कुंवर आरपीएन सिंह को विश्व भोजपुरी सम्मेलन ने दी बधाई
भोजपुरी अकादमी की स्थापना की मांग उठाने पर कुंवर आरपीएन सिंह को विश्व भोजपुरी सम्मेलन ने दी बधाई

कुशीनगर। पूर्वांचल में भोजपुरी अकादमी की स्थापना की मांग को राज्यसभा में उठाने के…

एक दिन की प्रधानाध्यापक बनीं चांदनी संभाली विद्यालय की कमान
एक दिन की प्रधानाध्यापक बनीं चांदनी संभाली विद्यालय की कमान

मथौली बाजार/कुशीनगर । विकास खंड मोतीचक अन्तर्गत कम्पोजिट विद्यालय तुर्कहां में मिशन शक्ति अभियान…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking