News Addaa WhatsApp Group Join करें

कार-बाइक की टक्कर में तीन की मौत

ज्ञानेन्द्र पाण्डेय

Reported By:

Jun 27, 2026  |  7:27 PM

1,034 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कार-बाइक की टक्कर में तीन की मौत WhatsApp
Responsive image

अहिरौली बाजार/कुशीनगर। स्थानीय थाना क्षेत्र के हाटा पिपराइच मार्ग पर तेज रफ्तार कार की टक्कर से बाइक सवार तीन की मौत

आपके लिए और..- त्योहारों पर बाइक खरीदने का सुनहरा मौका, गोलू ऑटो सेल्स...

प्राप्त सूचना के मुताबिक उपचार कराने जा रही बाइक सवार महिला को सास व बाइक चला रहे देवर को सोनबरसा गांव के समीप हाटा पिपराइच मार्ग पर तेज रफ्तार कार ने इतनी तेज टक्कर मार दी, तीनों हवा में उछल गए।सड़क पर गिरते ही मौके पर दम तोड़ दिए। शनिवार की दोपहर लगभग दो बजे हुई घटना के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया। मौके पर आसपास के लोग जुटे तो स्वजन भी पहुंच गए। कार के नंबर के आधार पर पुलिस कार चालक के बारे में पता कर रही है।

कार का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त

बताया जा रहा है कि 30 वर्षीय शालू के पेट में पथरी थी। एक पखवाड़ा पूर्व गोरखपुर के एक निजी अस्पताल में ऑपरेशन हुआ था। चिकित्सक द्वारा दोबारा सामान्य जांच के लिए रूटीन के तहत लिए बुलाया गया था। वह अपने 25 वर्षीय देवर विवेक की बाइक से 55 वर्षीय सास माधुरी के साथ गोरखपुर अस्पताल जाने के लिए घर से निकली थीं।अभी तीनों अहिरौली बाजार थाना क्षेत्र के सोनबरसा गांव के समीप ही पहुंचे थे कि, हाटा-पिपराइच मार्ग पर सामने से आ रही तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि, कार का अगला हिस्सा तक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।तीनों बाइक सवार काफी ऊंचाई तक हवा में जा उड़े और नीचे सड़क पर गिरते ही दम तोड़ दिए। तेज धमाके की आवाज सुन कर जब तक अगल-बगल के लोग पहुंचते कार चालक मौके से फरार हो चुका था।

थाना प्रभारी प्रविंदर राय ने बताया कि, विधिक कार्रवाई पूरी करने के बाद कार के नंबर के आधार पर चालक के बारे में पता किया जा रहा है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजकर आवश्यक कार्रवाई में जुट गई।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
सड़क दुर्घटना में अधेड़ की मौत
सड़क दुर्घटना में अधेड़ की मौत

हाटा कुशीनगर स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के भडकुलवा हाइबे के एक अधेड़ व्यक्ति का प्राइवेट…

ओमान में ड्रोन हमले के बाद हाटा का अमित लापता, परिवार बेहाल
ओमान में ड्रोन हमले के बाद हाटा का अमित लापता, परिवार बेहाल

हाटा कुशीनगर ओमान के सोहर पोर्ट पर तेल टैंकर को निशाना बनाकर किए गए…

उपजिलाधिकारी ने किया नगर भ्रमण, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा
उपजिलाधिकारी ने किया नगर भ्रमण, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

हाटा, कुशीनगर। मंगलवार देर शाम ज्वाइंट मजिस्ट्रेट / उपजिलाधिकारी मयंक त्रिपाठी ने पुलिस बल…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking