कुशीनगर। तमकुहीराज नगर पंचायत के चेयरमैन जेपी गुप्ता पर ‘अपनी जनता पार्टी’ (AJP) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य के खिलाफ सोशल मीडिया पर कथित रूप से अभद्र टिप्पणी करने, जूते से मारने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगा है। इस संबंध में शनिवार को पार्टी के प्रदेश एवं जिला पदाधिकारियों ने थाना तमकुहीराज पहुंचकर पुलिस को लिखित तहरीर सौंपते हुए विधिक कार्रवाई की मांग की।
पार्टी नेताओं ने पुलिस को दी गई तहरीर के साथ संबंधित फेसबुक पोस्ट की प्रति भी साक्ष्य के रूप में उपलब्ध कराई। उनका आरोप है कि चेयरमैन द्वारा की गई कथित आपत्तिजनक पोस्ट और बयान से पार्टी कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों में भारी आक्रोश व्याप्त है। साथ ही उन्होंने कहा कि इस प्रकार की कथित धमकियों से एक वरिष्ठ राजनीतिक नेता की सुरक्षा को भी खतरा उत्पन्न हो गया है।
तहरीर में मांग की गई है कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर तथ्यों के आधार पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया जाए तथा दोषी पाए जाने पर त्वरित कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।
वहीं, पुलिस ने तहरीर प्राप्त कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि उपलब्ध साक्ष्यों और तथ्यों की जांच के बाद नियमानुसार आवश्यक विधिक कार्रवाई की जाएगी।
यह मामला शिकायत और आरोपों पर आधारित है। संबंधित पक्ष का पक्ष या प्रतिक्रिया प्राप्त होने पर उसे भी प्रमुखता से प्रकाशित किया जाएगा।
कुशीनगर। पूर्वांचल में भोजपुरी अकादमी की स्थापना की मांग को राज्यसभा में उठाने के…
कुशीनगर। महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन को बढ़ावा देने के उद्देश्य…
मथौली बाजार/कुशीनगर । विकास खंड मोतीचक अन्तर्गत कम्पोजिट विद्यालय तुर्कहां में मिशन शक्ति अभियान…
सलेमगढ़ कुशीनगर। (ऐड) नवरात्र, दशहरा, धनतेरस, दीपावली और छठ पूजा के त्योहारों पर नई…