बोदरवार, कुशीनगर :- देश और प्रदेश में स्थित भाजपा की सरकार में विकास की गंगा बह रही है l इस सरकार में गाँवों को शहरी मॉडल का रूप देकर विकसित किया जा रहा है l जिससे अब गाँवों में भी लोगों को शहर जैसी सुबिधाएं मिलने लगी है l
उक्त बातें शुक्रवार 27 फरवरी के दिन विकास खंड कप्तानगंज के बोदरवार ग्राम सभा अंतर्गत लाखों की लागत से निर्मित पंचायत भवन का काकायाकल्प होने के बाद पूजन – अर्चन के बाद लगे हुए शिलापट्ट का फीता काटकर लोकार्पण के पश्चात ग्रामीणों को संबोधित करते हुए बतौर मुख्य अतिथि कुशीनगर सांसद विजय कुमार दूबे ने कही l इन्होंने कहा ? कि देश और प्रदेश के अंदर डबल इंजन की सरकार में विकास की गंगा बह रही है l गाँव के अंदर स्थित पंचायत भवन का निर्माण होने से पंचायत कर्मियों सहित ग्रामीणों को परेशानीयों का सामना नही करना पड़ेगा l पंचायत भवन का कायाकल्प होने से अब ग्रामीणों को एक जगह से सभी सुबिधाएं मिलने लगेंगी l ग्राम प्रधान द्वारा जमीन उपलब्ध कराने पर इस ग्राम सभा के लिए विद्युत उपकेंद् भी स्थापित करा दिया जायेगा l ग्राम सभा की आबादी को देखते हुए बोदरवार को नगर पंचायत के लिए भी प्रस्तावित किया गया है l कुशीनगर में स्थित मेडिकल कॉलेज में अब दवाई सहित पढ़ाई दोनों का काम शुरू हो गया है l और कृषि विश्वविद्यालय का काम जोर शोर से चल रहा है l
गोरखपुर से लेकर सिधावल तक फोरलेन तथा सिधावल से लेकर कप्तानगंज तक मुख्य मार्ग को दस मीटर तक चौड़ा करने की स्वीकृति मिल चुकी है l मुख्य मार्ग पर मेहड़ा में भी नए पुल निर्माण की व्यवस्था हो गई है l इसी कड़ी में विशिष्ट अतिथि दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री अतुल सिंह ने कहा ? कि गाँवों में पंचायत भवनों को आधुनिक सुबिधाओं से लैस किया जा रहा है l जिससे पंचायत कर्मियों को अब जहाँ परेशान नही होना होगा l वहीं ग्रामीणों को भी अपने अभिलेखों को प्राप्त करने के लिए दिक्कतों का सामना नही करना पड़ेगा l इसी कड़ी में रामकोला विधायक विनय प्रकाश गौण ने कहा ? कि विधान सभा से जुड़े गाँवों में सड़क, पुल, पुलिया सहित विकास की किरण विजली की ब्यवस्था सुदृढ़ होने से भाजपा की सरकार में सबका साथ और सबका विकास हो रहा है l कार्यक्रम की अध्यक्षता श्रीराम सेना के प्रदेश अध्यक्ष घनश्याम गोरखपुरी तथा संचालन भाजपा नेता जितेन्द्र मिश्र व अवधेश कुमार गिरी द्वारा किया गया l तथा प्रधान राजकमल मद्धेशिया ने ग्रामीणों सहित सभी आगंतुकों के प्रति आभार व्यक्त किया गया l
इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष बोदरवार विचित्र मणि पाण्डेय, हरे राम गुप्त, ब्लाक प्रमुख सुकरौली रंजना पासवान, महेन्द्र पासवान, सचिव किशन राय, कसया भाजपा विद्यायक प्रतिनिधि आरपी सिंह, रविन्द्र प्रसाद, राकेश मद्धेशिया, राजेश साहनी, रामनरेश गुप्त, रविन्द्र मणि त्रिपाठी, मुनीब प्रसाद, हरी प्रसाद चौधरी, नरेन्द्र यादव आदि लोगों सहित ग्रामीण मौजूद रहे l
कुशीनगर। जनपद के नेबुआ नौरंगिया ब्लॉक क्षेत्र में मध्यरात्रि के समय एक सनसनीखेज आगजनी…
कुशीनगर। जिले से होकर गुजरने वाले एनएच-27 पर चल रहे सुदृढ़ीकरण कार्य में भ्रष्टाचार…
कुशीनगर। जनपद में अपराध नियंत्रण एवं वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी को लेकर चलाए जा…
कुशीनगर। जनपद में अवैध शराब की बिक्री, निष्कर्षण एवं परिवहन के विरुद्ध चलाए जा…