बोदरवार, कुशीनगर :- युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार, मेरा युवा भारत केंद्र कुशीनगर द्वारा ब्लॉक अंतर्गत स्थित गाँवों में पाँच दिनों तक युवा मंडल का गठन किया गया और आयोजित युवा मंडल विकास अभियान कार्यक्रम संपन्न हुआ तथा युवा एवं युवतियों में खेल किट को भी वितरित किया गया l कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सहायक अध्यापक बुद्ध उपासक कश्यप उर्फ मोनू कन्नौजिया व विशिष्ट अतिथि के रूप में राजेश साहनी रहे l
विकास खंड कप्तानगंज के सिद्धार्थ जूनियर स्कूल मुजडिहा के परिसर में गुरुवार को एक कार्यक्रम के जरिए युवा गठन संगोष्ठी संपन्न हुआ l कप्तानगंज के 76 गाँवों में 11 मार्च से लेकर 15 मार्च तक युवा मंडल का गठन हुआ l और आज 26 मार्च को एक दिवसीय कार्यक्रम के माध्यम से युवा गठन संगोष्ठी का समापन हुआ l इस कार्यक्रम में गांवों के युवा व युवतियों ने प्रतिभाग किया जिसमें बोदरवार युवक मंडल को तथा मुजडिहा युवती मंडल को खेल किट में वालीवाल, नेट, फुटवाल, नेट, जंपिंग रस्सी, बास्केटबॉल, हवा के लिए पंपिंग मशीन आदि को वितरित किया गया l
युवाओं के प्रेरणास्रोत स्वामी विवेकानंद के चित्र पर मुख्य अतिथि व विशिष्ट अतिथि सहित अन्य अतिथियों द्वारा पुष्प अर्पित कर प्रर्थना के जरिए कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया l कार्यक्रम के प्रायोजक अध्यक्ष शिवांश गिरि द्वारा युवाओं को जागरूक किया गया l कार्यक्रम का संचालन जिला प्रशिक्षक अवधेश कुमार गिरि तथा अध्यक्षता विद्यालय के प्रधानाचार्य देशदीपक चौधरी ने की l इस दौरान कार्यक्रम में गुलशन कुमार, बहादुर प्रसाद, पिंकी साहनी, अंशिका साहनी सहित अन्य युवा व युवतियाँ उपस्थित थे l
सालिकपुर पुलिस चौकी पर चेकिंग के दौरान पकड़ा गया पिकप वाहन सहित शराब की…
सुकरौली /कुशीनगर। विकास खंड सुकरौली के सम्पूर्ण क्षेत्र मे जहाँ एक तरफ लोग रामनवमी…
कुशीनगर। जनपद में कानून व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से पुलिस…
कुशीनगर । जटहां बाजार थाना क्षेत्र में नाबालिग के साथ दुष्कर्म व हत्या के…