कुशीनगर। दुदही विकास खंड के ग्राम पंचायत दुमही के राजस्व ग्राम बंगरा रामबक्स राय मे भाजपा के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष दुर्गेश राय के सम्मान में कार्यकर्ता मिलन कार्यक्रम आयोजित किया गया।
बुधवार की देरशाम आयोजित कार्यक्रम मे कार्यकर्ताओं को संबोधित करते जिलाध्यक्ष ने श्री राय ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी एक कार्यकर्ता आधारित दल है। हम सभी को संगठित होकर अपने बूथ की मजबूती के लिए प्रयास करना चाहिए। केंद्र व राज्य सरकार ने गरीब कल्याण की अनेकों योजनाएं लागू की हैं। उन योजनाओं का लाभ जन-जन तक पहुंचाएं और जनता से जीवंत संपर्क रखते हुए आगामी लोकसभा चुनाव में जीत हासिल करें। भाजपा को जमीनी स्तर पर और मजबूत करने की अपील करते हुए कहा कि भाजपा की भारी जीत के लिए कार्यकर्ता कमर कस लें। लोगों से संपर्क कर उन्हें केंद्र सरकार की उपलब्धियां बताएं और जनता की भलाई के लिए केंद्र सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं के बारे में अवगत कराएं। इसके पूर्व जिलाध्यक्ष का माल्यार्पण किया गया। कार्यक्रम का संचालन दुदही मंडल के महामंत्री जितेंद्र गुप्ता ने किया।
आयोजक पूर्व प्रधान रामबिहारी राय ने आभार जताया। जितेंद्र शुक्ल, मनोज गुप्ता, मनीष राय, त्रिपुरेश राय, रामप्रीत प्रसाद, संतोष शुक्ल, छोटेलाल कुशवाहा, सुरेंद्र गुप्ता, रामबचन, मनोज तिवारी आदि मौजूद रहे।
सलेमगढ़,कुशीनगर। जनपद के सेवरही विकासखंड अंतर्गत ग्राम सभा माधोपुर खुर्द में भक्तों व ग्रामीणों…
कुशीनगर । जनपद के तमकुहीराज थाना क्षेत्र में चोरी हुई मोटरसाइकिल के मामले का…
कुशीनगर। जिले के तमकुहीराज पुलिस ने वाहन चोरी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान…
एक महिला की हालत अत्यंत चिंताजनक, आधा दर्जन रेफर खड्डा, कुशीनगर। चैत्र रामनवमी के…