News Addaa WhatsApp Group

भारतीय मजदूर संघ ने उत्तर प्रदेश में एंबुलेंस कर्मचारियों की बर्खास्तगी को लेकर उठाई आवाज

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Nov 29, 2021  |  8:08 PM

1,110 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
भारतीय मजदूर संघ ने उत्तर प्रदेश में एंबुलेंस कर्मचारियों की बर्खास्तगी को लेकर उठाई आवाज
  • ऐम्बूलेंस कर्मचारियों की बर्खास्तगी को बताया अवैध
  • लगातार चार महीनों से न्याय मांगते मांगते तथा दर-दर की ठोकरें खाते विचलित हो चुके हैं कर्मचारी
  • कर्मचारियों की समस्याओं का समाधान ना होने पर उत्तर प्रदेश में एक बड़ा आंदोलन करेगा भारतीय मजदूर संघ

जीवनदायिनी स्वास्थ्य विभाग 108 102 एंबुलेंस कर्मचारी संघ की मांगों को लेकर उठाई गई समस्याओं में एंबुलेंस कर्मचारियों की बर्खास्तगी को भारतीय मजदूर संघ के प्रदेश महामंत्री अनिल उपाध्याय जी ने अवैध बताया। उन्होंने शासन प्रशासन को 2 दिसंबर में पूरे प्रदेश में एक साथ प्रदेश के जिला अधिकारियों को ज्ञापन देने की बात कही तथा उन्होंने सरकार से इस मामले में तत्काल हस्तक्षेप कर निपटारा कराने की अपील भी की उन्होंने कहा कि अगर इस ज्ञापन के बाद भी कर्मचारियों की सुनवाई नहीं होती है तो भारतीय मजदूर संघ पूरे प्रदेश में 108 102 एंबुलेंस कर्मचारियों के साथ एक बड़ा आंदोलन करेगा अगर इस आंदोलन के दौरान अथवा आंदोलन के बाद किसी भी कर्मचारी अथवा कार्यकर्त्ता हताहत होता है जैसे आत्महत्या अथवा आत्मदाह ऐसी कोई भी काम किया जाता है तो उसकी सारी जिम्मेदारी सरकार व शासन प्रशासन की होगी। जीवनदायिनी के प्रदेश अध्यक्ष हनुमान पांडेय ने कर्मचारियों को मिनिमम वेज, ओवरटाइम का भुगतान, कोरोना काल में मृत कर्मचारियों कोराना बीमा तथा अपनी तमाम लंबित मांगों को लेकर समस्याओं के निस्तारण के लिए अपील की है। हनुमान पांडेय ने बताया कि कर्मचारियों की बर्खास्तगी सेवा प्रदाता कंपनी जीवीके ईएमआरआई ने संगठन को कमजोर करने के लिए किया है जो कि पूरी तरीके से अवैध है।

आज की हॉट खबर- तमकुहीराज : “जनता से सीधी मुलाकात, अपराधियों पर सीधा प्रहार”...

श्री अनिल उपाध्याय जी ने एक पत्र के माध्यम से बताया कि 2 दिसंबर से प्रदेश के सभी जिला कार्यालय पर कर्मचारियों का धरना प्रदर्शन चलेगा अगर तब भी कर्मचारियों की समस्याओं को दूर नहीं किया गया तो भारतीय मजदूर संघ विधानसभा का घेराव भी कर सकता है।उन्होंने मुख्यमंत्री माननीय योगी आदित्यनाथ जी से अपील की है कि कर्मचारियों की समस्याओं को तत्काल संज्ञान लेते हुए दूर करने का कष्ट करें।

संबंधित खबरें
ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौके पर दर्दनाक मौत 
ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौके पर दर्दनाक मौत 

तुर्कपट्टी। तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के खरदर पुल के समीप ट्रक की चपेट में आने…

गोरखपुर महोत्सव में आरपीआईसी स्कूल का विज्ञान वर्ग में दबदबा
गोरखपुर महोत्सव में आरपीआईसी स्कूल का विज्ञान वर्ग में दबदबा

गोरखपुर मंडल में RPIC मठिया को मिला पहला स्थान मुख्यमंत्री ने विज्ञान प्रदर्शनी का…

गोरखपुर:- खूब सजा है गोरखनाथ मंदिर, मकर संक्रांति से पहले आस्था के रंग में रंगा परिसर..
गोरखपुर:- खूब सजा है गोरखनाथ मंदिर, मकर संक्रांति से पहले आस्था के रंग में रंगा परिसर..

बुधवार से उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, गुरुवार को होगा मुख्य पर्व आज की हॉट…

गोरखपुर महोत्सव…भोजपुरी नाइट में उमड़ा रिकॉर्ड जनसैलाब, पवन सिंह के सुरों पर पूरी रात झूमता रहा गोरखपुर
गोरखपुर महोत्सव…भोजपुरी नाइट में उमड़ा रिकॉर्ड जनसैलाब, पवन सिंह के सुरों पर पूरी रात झूमता रहा गोरखपुर

भोजपुरी नाइट में उमड़ा रिकॉर्ड जनसैलाब, पवन सिंह के सुरों पर पूरी रात झूमता…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking