News Addaa WhatsApp Group

भदंत ज्ञानेश्वर को सीएम योगी व विधायक डॉ. असीम कुमार ने दी श्रद्धांजलि

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Nov 9, 2025  |  8:09 PM

129 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
भदंत ज्ञानेश्वर को सीएम योगी व विधायक डॉ. असीम कुमार ने दी श्रद्धांजलि

कुशीनगर । रविवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ विधान सभा तमकुहीराज के विधायक डॉ. असीम कुमार ने बौद्ध धर्मगुरु भदंत ज्ञानेश्वर जी के अंतिम दर्शन कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री के संग पहुंचे विधायक डॉ. असीम कुमार ने भदंत ज्ञानेश्वर जी के पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित कर विनम्र श्रद्धांजलि दी और उनके निधन को बौद्ध समाज के साथ-साथ कुशीनगर की आध्यात्मिक विरासत के लिए अपूरणीय क्षति बताया।

आज की हॉट खबर- बिहार स्कूल जाते समय सड़क हादसे में शिक्षक की मौत

डॉ. असीम कुमार ने कहा कि भदंत ज्ञानेश्वर जी ने बौद्ध धर्म के प्रचार-प्रसार, समाज में शांति, सद्भाव एवं मानवीय मूल्यों को स्थापित करने में अपना संपूर्ण जीवन समर्पित किया। उनके दिखाए मार्ग पर चलना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी। उन्होंने भिक्षु समुदाय और अनुयायियों के प्रति संवेदना प्रकट की।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी भदंत ज्ञानेश्वर जी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया और कहा कि कुशीनगर की पावन भूमि पर उनका योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा। मुख्यमंत्री ने भिक्षु संघ और उनके अनुयायियों से मुलाकात कर ढांढस बंधाया।

अंतिम दर्शन के दौरान बड़ी संख्या में भिक्षुजन, जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी, सामाजिक एवं धार्मिक संगठन के प्रतिनिधि तथा स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे। सभी ने भदंत ज्ञानेश्वर जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनके आदर्शों को नमन किया।

संबंधित खबरें
झपट्टामार गैंग पर पुलिस का शिकंजा: बैग, नकदी और बाइक के साथ दो शातिर गिरफ्तार
झपट्टामार गैंग पर पुलिस का शिकंजा: बैग, नकदी और बाइक के साथ दो शातिर गिरफ्तार

कुशीनगर। जनपद में अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत…

हाटा में दर्दनाक सड़क हादसा: अज्ञात बाइक की टक्कर से मां की मौत, बेटा घायल
हाटा में दर्दनाक सड़क हादसा: अज्ञात बाइक की टक्कर से मां की मौत, बेटा घायल

हाटा कुशीनगर । स्थानीय कोतवाली क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है,…

अंबेडकर जयंती पर लाए बदलाव : शिवदयाल
अंबेडकर जयंती पर लाए बदलाव : शिवदयाल

अहिरौली बाजार क्षेत्र के समाज सेवी शिवदयाल ने मिडिया से बातचीत के दौरान बताया…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking