हाटा कुशीनगर । तहसील क्षेत्र के गांव सिंघना स्वागीपट्टी सरेह में अज्ञात कारणों से लगी आग ने भारी तबाही मचा दी। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और आसपास के खेतों में खड़ी गेहूं की फसल को अपनी चपेट में ले लिया।
इस अग्निकांड में दर्जनों किसानों की लगभग 12 बीघा गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। प्रभावित किसानों में भरत प्रसाद, अहमद धोबी, हरिद्वार प्रसाद, दीपक गौड़, लालजी सिंह, बुलाकी देवी, राकेश यादव सहित कई अन्य किसान शामिल हैं।
आग लगने की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची। दमकल कर्मियों और ग्रामीणों के संयुक्त प्रयास से कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका, जिससे आग को और फैलने से रोका गया।
घटना की जानकारी मिलने पर राजस्व विभाग के अधिकारी डेबा प्रसाद, राधेश्याम मौके पर पहुंचे और नुकसान का जायजा लिया। हल्का लेखपाल रंजू यादव ने बताया कि घटना की रिपोर्ट तैयार कर शासन को भेजी जा रही है, ताकि प्रभावित किसानों को जल्द से जल्द सहायता उपलब्ध कराई जा सके।
इस सप्ताह की सबसे लोकप्रिय
सबसे ज्यादा पढ़ी गई खबर
कुशीनगर। क्षेत्राधिकारी कसया के नेतृत्व में कसया पुलिस ने अनैतिक देह व्यापार के खिलाफ…