News Addaa WhatsApp Group

बीपीजी कुशीनगर में भोजपुरी कथा संग्रह उजियार का हुआ विमोचन

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Apr 3, 2022  |  5:21 PM

437 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
बीपीजी कुशीनगर में भोजपुरी कथा संग्रह उजियार का हुआ विमोचन
  • रचनाकार को परिस्थितियां व विचार उसे उद्वेलित करती हैं- आचार्य रामदेव शुक्ल
  • प्रत्येक लेखक को अब छपने की बीमारी हो गयी है, पुस्तक छपने के पूर्व यदि नया जोड़ न हो तो न छपवाएं

कसया/कुशीनगर। बुद्ध पीजी कालेज कुशीनगर के बुद्धा हाल में रविवार को भोजपुरी संगम गोरखपुर व सृजन सुधा कुशीनगर द्वारा आयोजित समारोह में साहित्यकार रामनरेश शर्मा के भोजपुरी संग्रह का विमोचन प्रो. रामदेव शुक्ल व शिक्षाविदों ने किया।

उजियार पुस्तक के सम्बन्ध में अपने विचार व्यक्त करते हुए आलोचक, कहानीकार व उपन्यासकार व पूर्व विभागाध्यक्ष हिंदी विभाग गोरखपुर विश्वविद्यालय आचार्य रामदेव शुक्ल ने कहा कि उजियार कहानी संग्रह मे भोजपुरी कहानी को समृद्ध करने की संभावनाएं दिख रही हैं। उन्होंने आज के लेखन व छपाई व्यस्था पर बात करते हुए कहा कि आजकल प्रत्येक लेखक को छपने की बीमारी हो गयी है। कुछ भी छपवाने के पूर्व कई बार विचार करना चाहिए और यदि रचना साहित्य में कुछ नया जोड़ नही रही है तों उसे नहीं छपवाना चाहिए।

बीपीजी हिंदी विभाग के एसोसिएट प्रो. डा. तिवारी ने कहा कि उजियार पुस्तक में भोजपुरी की महक व हरियाली है। इसकी भाषा सहज व प्रवाह मान है। भोजपुरी में कविताएं तो बहुत लिखी जा रही हैं लेकिन गद्य लेखन का अभाव है। जिसकी यह पुस्तक पूरी करती है। अध्यक्ष्ता करते हुए पूर्व प्राचार्य डा. अमृतांशु शुक्ला ने कहा कि किसी भी रचनाकार को उसके आस पास की परिस्थितियां व विचार उसे उद्वेलित करती है। तभी वह कुछ लिखता है। उजियार कहानी संग्रह में भोजपुरी समाज के प्रति संवेदनशीलता और उसके विविध पहलुओं को उजागर करती है। लेखक श्री शर्मा ने अपनी पुस्तक की दो कहानियां पढ़ी। जिसमें अश्पृश्य परिवार के युवक के जीवन में आये बदलाव की कथा रही। ख्यातिलब्ध साहित्यकार चन्देश्वर परवाना ने उजियार पुस्तक में भोजपुरी गद्य की बेहतर रचना बताया। भोजपुरी संगम के ई. राजेश्वर सिंह, डा. संजय कुमार ने अपने विचार रखे। आभार आयोजन समिति के हृदया नन्द शर्मा व संचालन अवधेश नन्द ने किया।

इस अवसर पर अभिमन्यु पाण्डेय, डॉ वीना टीएन त्रिपाठी, ज्योति शंकर पाण्डेय, आरके भट्ट, जय कृष्ण शुक्ला, रजनीकांत, तोम्र ध्वज सिंह, एड नरेंद्र शर्मा, अरुण शर्मा, संतोष संगम, हरिओम मिश्रा, केशव पाठक, प्रेम प्रकाश दुबे, इंद्रावती देवी, विश्वनाथ ठाकुर, श्रीमती लालती देवी, अरविंद अकेला, अविनाश, ध्रुव नारायण दुबे, शोभिलाल, संजय जायसवाल आदि मौजूद रहे।

संबंधित खबरें
सीडीओ ने किया सुकरौली ब्लॉक का निरिक्षण…किसान फार्मर रजिस्ट्री की प्रगति रिपोर्ट पर जताया संतोष
सीडीओ ने किया सुकरौली ब्लॉक का निरिक्षण…किसान फार्मर रजिस्ट्री की प्रगति रिपोर्ट पर जताया संतोष

सुकरौली /कुशीनगर। नगर पंचायत सुकरौली के खंड विकास कार्यालय का मुख्य विकास अधिकारी वंदिता…

राजस्व टीम ने खलिहान से अवैध कब्जा हटवाया 
राजस्व टीम ने खलिहान से अवैध कब्जा हटवाया 

रामकोला, कुशीनगर । तहसील दिवस में स्थानीय थाना क्षेत्र अंतर्गत वार्ड नं. 7, मां…

सिसवा गोपाल के पास नहर में मिला मृत हिरण
सिसवा गोपाल के पास नहर में मिला मृत हिरण

खड्डा, कुशीनगर। खड्डा थाना क्षेत्र के सिसवा गोपाल गांव के समीप विशुनपुरा माइनर में…

माँ धर्मसमधा मंदिर के जीर्णोद्धार के लिए विधायक ने सीएम को पत्रक सौपा 
माँ धर्मसमधा मंदिर के जीर्णोद्धार के लिए विधायक ने सीएम को पत्रक सौपा 

रामकोला,कुशीनगर । स्थानीय विधायक विनय प्रकाश गोंड ने गुरुवार को प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking