News Addaa WhatsApp Group

बिहार पीसीएस में चयनित होने पर शुभचिंतकों ने मिठाई खिलाकर दी शुभकामनाएं

Farendra Pandey

Reported By:

Nov 27, 2024  |  6:45 PM

50 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
बिहार पीसीएस में चयनित होने पर शुभचिंतकों ने मिठाई खिलाकर दी शुभकामनाएं

कप्तानगंज/कुशीनगर। बिहार पीसीएस 2024 में चयनित होने पर छात्रा रुचि शुक्ला ने जहां परिवार का सम्मान बढ़ाया वहीं क्षेत्र में नाम रोशन की। शुभचिन्तक,रिस्तेदार व जेपी इंटरमीडिएट कॉलेज के प्रधानाचार्य सहित क्षेत्र के समाज सेवियों ने घर पहुंच कर मिठाई खिलाते हुए बधाईयां व शुभकामनाएं दी।

आज की हॉट खबर- सम्पूर्ण समाधान दिवस में मौके पर दो का हुआ निस्तारण 

बुधवार को विकास खण्ड कप्तानगंज के सिसवा शुक्ल निवासी रूचि शुक्ला पुत्री शशिभूषण शुक्ला का नाम बिहार पीसीएस में 269 वीं रैंक से चयनित होने की सूचना जैसे ही मिली परिजनों,रिस्तेदारों,शुभ चिंतकों में खुशी की लहर दौड़ पड़ी, कप्तानगंज आवास पर शुभ चिन्तकों का बधाई देने का तांता लगा रहा, जिसमें जेपी इंटरमीडिएट कॉलेज कप्तानगंज के प्रधानाचार्य श्रीराम प्रसाद,डा.चंदन गोड़, सगीर अहमद,अनुप सर, पंडित आर के मिश्रा,हेमन्त मिश्रा,गोलू मिश्रा जिलाध्यक्ष ब्राह्मण महासभा सभा कुशीनगर,हरिओम मिश्रा आदि ने मिठाईयां खिलाकर बधाईयां एवं शुभकामनाएं दी।

रुचि शुक्ला अपने चयनित होने का श्रेय माता पिता गुरुजन एवं शुभचिंतकों को दी। तैयारी कर रहे प्रतियोगी छात्रों को टिप्स देती हुई शुक्ला ने बताया कि यदि तैयारी के प्रति सच्ची निष्ठा व लग्न हो तो सफलता निश्चित ही मिलेगी। जिस पेपर कम नम्बर आ रहे हों तो उसकी तैयारी अलग से और अतिरिक्त समय देकर करनी होगी। रुचि शुक्ला के दो भाई आषीश शुक्ला,सुधांशु शुक्ला,व दो बहन रूचि शुक्ला व सूची शुक्ला है। जिसमें बड़ा भाई पीएच डी गेट क्वालीफाई किया है। माता कुमकुम देवी गृहिणी हैं। तथा पिता सहारा इण्डिया में अभिकर्ता थे।

रुचि शुक्ला की हाईस्कूल कुलकुला देवी से 2011में 79.5%, इण्टर जेपी इंटरमीडिएट कॉलेज कप्तानगंज 2013में 89.6%, बीएस सी डीडीयू गोरखपुर 73%,एम एस सी (केमेस्ट्री) इलाहाबाद 94% (गोल्ड मेडल)से उत्तीर्ण की हैं। इन्होंने घर पर रहकर ही तैयारी की हैं तो तथा बिहार पीसीएस प्रथम परीक्षा में ही उत्तीर्ण की हैं। इस सफलता को लेकर चाचा शरद चंद्र शुक्ला,चाची अनिता शुक्ला,आषीश शुक्ला,अतुल शुक्ला मुकेश गुप्ता, पंडित आर के मिश्रा अध्यापक सुधीर सिंह सहित परिजनों व शुभ चिन्तकों ने खुशी का इजहार करते हुए शुभकामनाएं दिये।

संबंधित खबरें
खड्डा कस्बे के सिविल लाइन मुहल्ले में आग लगने से तीन पशुओं की हुई मौत, झुलसी महिला जिला अस्पताल रेफर
खड्डा कस्बे के सिविल लाइन मुहल्ले में आग लगने से तीन पशुओं की हुई मौत, झुलसी महिला जिला अस्पताल रेफर

नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि दुर्गेश्वर वर्मा ने घटनास्थल का लिया जायजा, प्रशासन से सरकारी…

हाटा के करजहां घाट पर बनेगा लघु सेतु, निर्माण हेतु ₹69.5 लाख की स्वीकृति
हाटा के करजहां घाट पर बनेगा लघु सेतु, निर्माण हेतु ₹69.5 लाख की स्वीकृति

हाटा कुशीनगर । हाटा विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों को नई गति मिली है।हाटा…

सम्पूर्ण समाधान दिवस में मौके पर दो का हुआ निस्तारण 
सम्पूर्ण समाधान दिवस में मौके पर दो का हुआ निस्तारण 

हाटा कुशीनगर । सोमवार को स्थानीय तहसील परिसर के सभागार में उपजिलाधिकारी योगेश्वर सिंह…

नवरात्रि के चौथे दिन रोटरी क्लब कुशीनगर द्वारा फलाहार का आयोजन-
नवरात्रि के चौथे दिन रोटरी क्लब कुशीनगर द्वारा फलाहार का आयोजन-

कसया, कुशीनगर। नवरात्रि के पावन अवसर पर रविवार को कलश गेस्ट हाउस में रोटरी…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking