News Addaa WhatsApp Group Join करें

हाटा के करजहां घाट पर बनेगा लघु सेतु, निर्माण हेतु ₹69.5 लाख की स्वीकृति

Ved Prakash Mishra

Reported By:

Mar 23, 2026  |  6:49 PM

156 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
हाटा के करजहां घाट पर बनेगा लघु सेतु, निर्माण हेतु ₹69.5 लाख की स्वीकृति WhatsApp

हाटा कुशीनगर । हाटा विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों को नई गति मिली है।हाटा तहसील क्षेत्र के मठ सूरज गिरि से करजहां घाट के संपर्क मार्ग पर क्षतिग्रस्त पुलिया के स्थान पर 3×3 मीटर लघु सेतु निर्माण कार्य हेतु ₹69.5 लाख की स्वीकृति प्रदान की गई है। यह स्वीकृति हाटा विधायक के प्रयासों से संभव हो सका है।

आपके लिए और..- 24 घंटे में मिला लापता किशोर, कप्तानगंज पुलिस ने परिजनों...

विधायक मोहन वर्मा ने बताया कि यह सेतु निर्माण कार्य क्षेत्रवासियों के लिए अत्यंत लाभकारी सिद्ध होगा। इसके निर्माण से स्थानीय लोगों को आवागमन में हो रही कठिनाइयों से राहत मिलेगी तथा मार्ग अधिक सुरक्षित और सुगम बनेगा। विधायक मोहन वर्मा ने इस स्वीकृति के लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रति हृदय से आभार व्यक्त किया।

श्री वर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में प्रदेश में विकास कार्यों को प्राथमिकता दी जा रही है, जिसका लाभ हाटा क्षेत्र को मिल रहा है। इसके निर्माण कार्य के पूर्ण होने के बाद क्षेत्र के सामाजिक एवं आर्थिक विकास को नई दिशा मिलेगी।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
पूर्व मुख्यमंत्री स्व. मुलायम सिंह यादव की जयंती पर दी गई श्रद्धांजलि
पूर्व मुख्यमंत्री स्व. मुलायम सिंह यादव की जयंती पर दी गई श्रद्धांजलि

खड्डा, कुशीनगर। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं समाजवादी पार्टी के संस्थापक स्व. मुलायम…

नवरात्र कल रविवार से होगा प्रारम्भ
नवरात्र कल रविवार से होगा प्रारम्भ

खड्डा, कुशीनगर। शारदीय महर्षि पाराशर ज्योतिष संस्थान ”न्यास” के अध्यक्ष’ ज्योतिषाचार्य पं. राकेश पाण्डेय ने…

थाना समाधान दिवस 09 मामले आए , मौके पर 02का निस्तारण
थाना समाधान दिवस 09 मामले आए , मौके पर 02का निस्तारण

हाटा कुशीनगर स्थानीय कोतवाली में आयोजित थाना समाधान दिवस ज्वाइंट मजिस्ट्रेट/उपजिलाधिकारी मयंक त्रिपाठी की…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking