हाटा कुशीनगर: डिग्रीधारी चिकित्सक के नाम पर चल रहे अधिकतर निजी अस्पतालों में अप्रशिक्षित लोगों द्वारा इलाज करने से मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। गलत इलाज के कारण लोगों की जान भी चली जाती है। फिर भी ऐसे अस्पतालों पर पूरी तरह रोक नहीं लग पा रही।
शुक्रवार को नगर के कप्तानगंज रोड पर चल रहे जेपी हास्पीटल पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने छापेमारी की तो अस्पताल पर कोई डाक्टर मौजूद नही मिला। जब कि कप्तानगंज निवासी इंदु देवी का आपरेशन से बच्चा होने के बाद भर्ती थीं। अस्पताल का पंजीकरण भी जांच में नही पाया गया। जिसके बाद टीम ने अस्पताल को सीज कर भर्ती मरीज इंदु देवी को एंबुलेंस से सीएचसी हाटा भेजवाया। नगर के कप्तानगंज तिराहे के पास चल रहे शारदा हास्पीटल की जांच में न तो वहां डाक्टर मिले न ही मरीज, टीम संतोषी हास्पीटल पहुंची वहां भी कोई डाक्टर मौजूद नही था। अस्पताल का पंजीकरण पाया गया। एमएम हास्पीटल पर टीम पहुंची तो अस्पताल बंद मिला।
नायब तहसीलदार सुनील कुमार सिंह, नोडल डाक्टर मुकेश यादव, सीएचसी हाटा के चिकित्सक डा. सुनील निषाद टीम में मौजूद रहे।
कुशीनगर। जिले में शिक्षा व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए प्रशासन अब सख्त एक्शन…
कुशीनगर। जनपद में अपराध और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत…
हाटा कुशीनगर । तहसील क्षेत्र के गांव सिंघना स्वागीपट्टी सरेह में अज्ञात कारणों से…
कुशीनगर। जिला पुलिस प्रमुख केशव कुमार के कुशल नेतृत्व में कुशीनगर पुलिस ने महज…