News Addaa WhatsApp Group

भाजपा ने सदस्यता अभियान को लेकर की रामकोला विधानसभा की समीक्षा बैठक

Ram Bihari Rao

Reported By:

Sep 22, 2024  |  6:56 PM

51 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
भाजपा ने सदस्यता अभियान को लेकर की रामकोला विधानसभा की समीक्षा बैठक

रामकोला/कुशीनगर । स्थानीय नगर में रविवार को भाजपा ने सदस्यता अभियान को मूर्त रुप देने के लिए रामकोला विधानसभा की समीक्षा बैठक की। बैठक में सदस्य बनाने को लेकर विधिवत चर्चा हुई।

आज की हॉट खबर- तमकुहीराज : “यक्ष एप बना ‘डिजिटल जाल’, चंद समय में...

बतौर मुख्य अतिथि जिला प्रवासी सदस्यता जनार्दन गुप्ता ने बैठक को सम्बोधित करते हुए कहा कि सदस्यता ही पार्टी की पूंजी होती है। इसके बिना पार्टी का कोई अस्तित्व ही नही है। आज पूरे विश्व में हमारी पहचान इसी सदस्यता के बल पर है। हम सभी को पार्टी द्वारा दिये गये लक्ष्य को पूरा करने के लिए पूर्ण मनोयोग से लगना है। जिलाध्यक्ष दुर्गेश राय ने कहा कि आगामी 25 तारीख को श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी के जन्मदिन के अवसर पर हर बूथ पर 100 नये सदस्य बनाना है। बैठक को सदस्यता प्रमुख ललन मिश्र , जिला प्रवासी जनार्दन गुप्ता, विधायक विनय प्रकाश गोंड, पूर्व विधायक शम्भू चौधरी, जिला महामंत्री राणाप्रताप राव ने भी सम्बोधित किया ।कार्यक्रम की अध्यक्षता मण्डल अध्यक्ष अनूप कुमार श्रीवास्तव एवं संचालन जिला मंत्री रामगोपाल गुप्त ने किया।

बैठक में जिला उपाध्यक्ष विनोद भारती, मण्डल  अध्यक्ष आनंद मिश्र ,अदालत प्रसाद आर्या ,राजेश गुप्ता , रामदेव कुशवाहा ,नगर अध्यक्ष प्रतिनिधि सतीश चौधरी , मण्डल सदस्यता प्रमुख मनोहर गुप्ता, अमित गोविन्द राव विधानसभा संयोजक निशांत शुक्ला, राजेश मिश्रा,प्रतीक श्रीवास्तव, शैलेश सिंह, मण्डल प्रभारी धन्नजय तिवारी, एम0पी0 कनौजिया, दिनेश चन्द, विश्वास प्रसाद, सिमला खरवार , रोशनी भारती, राजेश साहनी ,वीरेन्द्र पांडेय, प्रसिद्ध नाथ दुबे ,राधेश्याम पासवान, जितेन्द्र मिश्र सहित तमाम भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

संबंधित खबरें
551 कन्याओं की भव्य कलश यात्रा, जयघोष से गूंजा माधोपुर खुर्द
551 कन्याओं की भव्य कलश यात्रा, जयघोष से गूंजा माधोपुर खुर्द

सलेमगढ़,कुशीनगर। जनपद के सेवरही विकासखंड अंतर्गत ग्राम सभा माधोपुर खुर्द में भक्तों व ग्रामीणों…

तमकुहीराज : “यक्ष एप बना ‘डिजिटल जाल’, चंद समय में चोर सलाखों के पीछे”
तमकुहीराज : “यक्ष एप बना ‘डिजिटल जाल’, चंद समय में चोर सलाखों के पीछे”

कुशीनगर  । जनपद के तमकुहीराज थाना क्षेत्र में चोरी हुई मोटरसाइकिल के मामले का…

तमकुहीराज में तीन शातिर वाहन चोर गिरफ्तार, तीन चोरी की बाइक बरामद
तमकुहीराज में तीन शातिर वाहन चोर गिरफ्तार, तीन चोरी की बाइक बरामद

कुशीनगर। जिले के तमकुहीराज पुलिस ने वाहन चोरी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान…

श्रद्धालुओं से भरी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली बड़ी गंडक नहर में पलटी, दो दर्जन से अधिक घायल
श्रद्धालुओं से भरी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली बड़ी गंडक नहर में पलटी, दो दर्जन से अधिक घायल

एक महिला की हालत अत्यंत चिंताजनक, आधा दर्जन रेफर  खड्डा, कुशीनगर। चैत्र रामनवमी के…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking