हाटा/कुशीनगर। स्थानीय नगर के बस स्टैंड के पास भारतीय जनता पार्टी कुशीनगर के पूर्व जिलाध्यक्ष व प्रांतीय कार्य समिति के सदस्य शनिवार को नगर के बस स्टैंड के पास राष्ट्रीय राजमार्ग 28 पर पहुंचे कि पीछे से अनियंत्रित होकर गैस सिलेंडर लदी एक ट्रक ने पूर्व जिलाध्यक्ष के गाड़ी में ठोकर मार दिया जिससे उनकी गाड़ी जहां क्षतिग्रस्त हो गई वहीं वे बाल बाल बच गये।
शनिवार को भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष व प्रान्तीय कार्य समिति के सदस्य जयप्रकाश शाही हाटा ब्लाक परिसर में आयोजित मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम से लौट कर कसया की तरफ जा रहे थे कि हाटा बस स्टैंड पर पहुंचे थे वहीं अनियंत्रित होकर पीछे से आ रही गैस सिलेंडर लदी भारत गैस एजेंसी की गाड़ी के चालक द्वारा पूर्व जिलाध्यक्ष की गाड़ी में ठोकर मार दिया जिससे उनकी गाड़ी जहां क्षतिग्रस्त हो गई वहीं वे बाल बाल बच गये।उक्त घटना के क्रममें पूर्व जिलाध्यक्ष ने स्थानीय कोतवाली में तहरीर देकर आवश्यक कार्यवाही की मांग किया है।
बोदरवार, कुशीनगर :- क्षेत्र अंतर्गत स्थित भलुही ग्राम सभा में नवरात्रि के पावन पर्व…
कुशीनगर। सड़क किनारे खड़े ट्रकों व टैंकरों से डीजल चोरी करने वाले एक संगठित…
एमएलसी ध्रुव त्रिपाठी ने मुख्यमंत्री से मिलकर जताया आभार प्रदेश के 2300 माध्यमिक शिक्षकों…
बोदरवार , कुशीनगर :- क्षेत्र के पड़खोरी धाम में नवरात्रि के पावन पर्व पर…