News Addaa WhatsApp Group

बीजेपी ने जारी की उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट, जानिए नितिन गडकरी, पियूष गोयल समेत दिग्गजों को कहां से मिला टिकट

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Mar 13, 2024  |  7:34 PM

34 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
बीजेपी ने जारी की उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट, जानिए नितिन गडकरी, पियूष गोयल समेत दिग्गजों को कहां से मिला टिकट

लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर बीजेपी ने बुधवार (13 मार्च) को उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी कर दी. बीजेपी ने दिल्ली की बची हुई दो सीटों पर उम्मीदवारों का ऐलान कर दिया है. पूर्वी दिल्ली से हर्ष मल्होत्रा और उत्तर पश्चिम दिल्ली से योगेंद्र चंदोलिया को टिकट दिया गया है. वहीं, दादर नगर हवेली से कलाबेन देलकर को टिकट मिला है.

आज की हॉट खबर- कुलकुला धाम के विष्णु महायज्ञ में आस्था को लेकर उमड़...

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर को हिमाचल की हमीरपुर लोकसभा सीट से उम्मीदवार बनाया गया है. वहीं, धारवाड़ से प्रहलाद जोशी, नागपुर से नितिन गडकरी, करनाल से मनोहर लाल खट्टर को प्रत्याशी बनाया गया है. बीजेपी ने सिरसा से अशोक तंवर को उम्मीदवार बनाया है.

पहली सूची में प्रधानमंत्री मोदी (वाराणसी), शाह (गांधीनगर) और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह (लखनऊ) के नाम भी शामिल थे.

इस सूची में 34 केंद्रीय मंत्रियों के नाम शामिल थे जबकि तीन मंत्रियों के टिकट काट दिए गए थे. पार्टी की पहली सूची में 28 महिलाएं और 47 युवा शामिल थे, जबकि 27 उम्मीदवार अनुसूचित जाति से, 18 अनुसूचित जनजाति से और 57 अन्य पिछड़ा वर्ग से हैं.

सूची में उत्तर प्रदेश की 51 सीट, पश्चिम बंगाल की 20, मध्य प्रदेश की 24, गुजरात और राजस्थान की 15-15 सीट, केरल और तेलंगाना की 12-12 सीट, झारखंड, छत्तीसगढ़ और असम की 11-11 सीट और दिल्ली की पांच सीट सहित कुछ अन्य प्रदेशों और केंद्र शासित प्रदेशों में उम्मीदवारों की घोषणा की गई थी.

बता दें कि पार्टी ने दूसरी सूची को अंतिम रूप देने के लिए सोमवार (11 मार्च) को दिल्ली में बीजेपी की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक हुई थी.

संबंधित खबरें
पानी के लिए नहर में खड़े होकर कांग्रेसियों ने किया प्रदर्शनन
पानी के लिए नहर में खड़े होकर कांग्रेसियों ने किया प्रदर्शनन

तुर्कपट्टी।नहर में पानी नहीं आने की वजह से,सब्जी,गन्ना, मक्का व मूँग की फसलें सूख…

नगर पंचायत अध्यक्ष राजनेति कश्यप का कद बढ़ा गये नगर विकास मंत्री
नगर पंचायत अध्यक्ष राजनेति कश्यप का कद बढ़ा गये नगर विकास मंत्री

नगर के विकास के लिए दिया आश्वासन सुकरौली। जनपद में आए नगर विकास व…

समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष बने रामअवध यादव
समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष बने रामअवध यादव

कुशीनगर। शुक्रुल्लाह अंसारी जिला अध्यक्ष के असमय मौत के बाद आज कुशीनगर में समाजवादी…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking