रामकोला/कुशीनगर। रामकोला ब्लाक प्रमुख दिग्विजय सिंह लक्ष्मण बुधवार को सपहा गाँव के महतो टोला में पहुंचे और बिजली प्रवाहित नंगा तार के चपेट में आकर मृत व्यक्तियों के शोक संतप्त परिवार से मिलकर शोक संवेदना प्रकट किया तथा पीड़ित परिवार के मदद के लिए संबंधित अधिकारियों से मोबाइल से वार्ता भी किया।
बता दें कि दो दिन पूर्व रामकोला थाना क्षेत्र के अन्तर्गत सपहा गाँव के महतो टोला में लहरी कुशवाहा गाँव के सटे अपने सब्जी के खेत के चारों तरफ नंगा तार का बाड़ा लगाया था जिसमें बिजली सप्लाई थी, उस नंगे तार के चपेट में आकर तीन युवकों अमरजीत शर्मा उम्र 30 वर्ष व अमरजीत का भांजा राहुल शर्मा उर्फ सन्नी उम्र 20 वर्ष तथा राकेश कुशवाहा उम्र 22 वर्ष की तड़प- तड़प कर दर्दनाक मृत्यु हो गई। इस दुखद घटना को सुनकर ब्लॉक प्रमुख श्री सिंह मृतक के परिजनों से मिलने पहुंचे थे। ब्लॉक प्रमुख ने मृतक के दुखित परिजनों को सांत्वना देते हुए हर संभव मदद का भरोसा दिया तथा शोक संतप्त परिवार को पूर्ण रूप से आश्वास्त करते हुए कहा कि मेरी आवश्यकता जहाँ आप लोगों को महसूस होगी नि:संकोच मुझको याद कर सकते हैं।
ब्लॉक प्रमुख श्री सिंह ने कहा कि मृतको के ब्रह्मभोज में जो भी मदद होगा हम उनके परिवार जनों को सहयोग प्रदान करेंगे। ब्लॉक प्रमुख के साथ प्रधान राजेश राव उर्फ गुड्डू बाबू, प्रधान महफूज,प्रधान संघ अध्यक्ष सतीश मौर्या, पूर्व प्रधान विनोद यादव, मुन्ना, सहित अन्य तमाम लोग रहे।
सलेमगढ़,कुशीनगर। जनपद के सेवरही विकासखंड अंतर्गत ग्राम सभा माधोपुर खुर्द में भक्तों व ग्रामीणों…
कुशीनगर । जनपद के तमकुहीराज थाना क्षेत्र में चोरी हुई मोटरसाइकिल के मामले का…
कुशीनगर। जिले के तमकुहीराज पुलिस ने वाहन चोरी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान…
एक महिला की हालत अत्यंत चिंताजनक, आधा दर्जन रेफर खड्डा, कुशीनगर। चैत्र रामनवमी के…