गोरखपुर । एंटी करप्शन गोरखपुर इकाई ने दो सिपाहियों को समझौता कराने के नाम पर घुस लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। मामला गोरखपुर जनपद के थाना खोराबार के पुलिस चौकी रामनगर कड़ाजहा पर तैनात सिपाहियो का है।
मिली जानकारी के मुताबिक शिकायतकर्ता दीनानाथ पुत्र स्व० दीपचन्द निवासी ग्राम रामनगर कड़जहाँ, थाना खोराबार, जनपद गोरखपुर का उसके पड़ोसी धर्मवीर से रूपये के लेन-देन से सम्बन्धित समझौता कराने के एवज में दस हजार रूपये रिश्वत लेते हुए अभियुक्तगण आरक्षी एनाम खाँ ,आरक्षी सूरज सिंह, चौकी रामनगर कड़जहाँ, थाना खोराबार, जनपद गोरखपुर को आज बुधवार को चौकी रामनगर कड़जहाँ, थाना खोराबार से एण्टी करप्शन गोरखपुर टीम के निरीक्षक शिव मनोहर यादव की टीम द्वारा समक्ष लोक सेवक साक्षीगण रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया, जिनके विरुद्ध थाना कैण्ट, जनपद गोरखपुर पर समुचित धाराओं में अभियोग पंजीकृत कराकर विधिक कार्यवाही की जा रही है।
कुशीनगर। तमकुही रोड रेलवे स्टेशन पर गोमती नगर एक्सप्रेस में सवार होने पहुंचे युवक…
कुशीनगर । गोरखपुर-फैजाबाद खण्ड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के द्विवार्षिक निर्वाचन-2026 के अंतर्गत 23 अक्टूबर…
कुशीनगर। तमकुही रोड रेलवे स्टेशन पर पुरानी रंजिश को लेकर एक युवक पर जानलेवा…
गोरखपुर। डॉ. राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय, लखनऊ के पंचम दीक्षांत समारोह में…