News Addaa WhatsApp Group

छितौनी-बगहा रेल सह पुल की टूटी रेलिंग, लोगों को सता रहा डर! राहगीरों को हो रही हादसे की आशंका

Sanjay Pandey

Reported By:

Sep 11, 2022  |  8:45 PM

1,419 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
छितौनी-बगहा रेल सह पुल की टूटी रेलिंग, लोगों को सता रहा डर! राहगीरों को हो रही हादसे की आशंका

खड्डा/कुशीनगर। खड्डा थाना क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग 727 पनियहवा से आगे स्थित छितौनी-बगहा रेल सह पुल की टूटी रेलिंग हादसे को न्यौता दे रही है। लोगों का कहना है कि संबंधित विभाग इस मामले को लेकर कुंभकर्णी नींद में सोया हुआ है। क्षेत्र के लोगों ने टूटी हुई पुल की रेलिंग को जल्द ठीक करने की मांग की है।

आज की हॉट खबर- कसया में वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़ पुलिस ने तीन...

गण्डक नदी पर बने छितौनी- बगहा रेलपुल का किसी वाहन की ठोकर से रेलिंग टूट गई है। संयोगवश बड़ी दुर्घटना होते- होते बच गई। राहगीर ग्राम प्रधान नथुनी कुशवाहा, जितेन्द्र साहनी, जवाहिर, अजमेर अली व राकेश कुमार ने बताया कि पुल पर रेलिंग नहीं होने के कारण उन्हें पुल से गुजरने में डर लगता है और हादसे का भय लगा रहता है। उक्त लोगों ने कहा कि प्रशासन की लापरवाही को देखकर लगता है कि विभाग को पुल पर दूसरे हादसे होने का इंतजार है। स्टेट हाइवे होने के कारण यहां वाहनों की आवाजाही बराबर लगी रहती है। जबकि पुल से गुजरने वाले अधिकांश लोग पिकनिक स्पाट के रूप में पुल पर सेल्फी भी लेते हैं। इसके पूर्व भी सेल्फी लेने के चक्कर में उक्त पुल से नदी में गिरने की कई घटना हो चुकी है। स्थानीय लोगों ने विभाग से छतिग्रस्त रेलिंग बनवाने की मांग की है।

संबंधित खबरें
अज्ञात बाइक की ठोकर से अधेड़ की मौत, चालक बाइक छोड़कर फरार
अज्ञात बाइक की ठोकर से अधेड़ की मौत, चालक बाइक छोड़कर फरार

तुर्कपट्टी (कुशीनगर)। तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के कसया–सेवरही मार्ग पर बसडिला पाण्डेय चौराहे के पास…

हवन और पूजन के साथ मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा का कार्य हुआ संपन्न
हवन और पूजन के साथ मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा का कार्य हुआ संपन्न

वैदिक मंत्रों के बीच विकास खंड कप्तानगंज के कुंदूर ग्राम सभा में आयोजित पाँच…

IGRS में केशव का जलवा बरकरार, पांचवीं बार पूरे यूपी में SP कुशीनगर नंबर-1
IGRS में केशव का जलवा बरकरार, पांचवीं बार पूरे यूपी में SP कुशीनगर नंबर-1

कुशीनगर। जन शिकायतों के त्वरित निस्तारण में एक बार फिर कुशीनगर पुलिस का परचम…

कसया में वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़ पुलिस ने तीन शातिर दबोचे, पिकप-जनरेटर समेत चार वाहन बरामद
कसया में वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़ पुलिस ने तीन शातिर दबोचे, पिकप-जनरेटर समेत चार वाहन बरामद

कुशीनगर। जनपद में सक्रिय अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए कसया पुलिस…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking