News Addaa WhatsApp Group

बस-ट्रक की आमने-सामने भिड़ंत, पांच घायल

सुनील नीलम

Reported By:

Oct 19, 2025  |  2:45 PM

103 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
बस-ट्रक की आमने-सामने भिड़ंत, पांच घायल

कुसम्ही जंगल में तुर्रा नाला पुलिया के पास रविवार सुबह रोडवेज बस और ट्रक की आमने-सामने हुई भिड़ंत में पांच लोग घायल हो गए। हादसा सुबह करीब आठ बजे हुआ जब कसया से गोरखपुर आ रही रोडवेज बस और सामने से आ रहा ट्रक अनियंत्रित होकर आपस में टकरा गए।टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों वाहनों के अगले हिस्से बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए और बस के शीशे चकनाचूर हो गए।

आज की हॉट खबर- तस्करों की चाल नाकाम : बिहार सीमा से पहले पकड़ी...

घटना के बाद यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। स्थानीय लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची एम्स थाना पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस की मदद से एम्स गोरखपुर पहुंचाया, जहां सभी का इलाज जारी है। हादसे में घायल की पहचान बस चालक संतोष तिवारी (निवासी तमकुही, कुशीनगर), ट्रक चालक राकेश (निवासी समरही, संतकबीरनगर), बस यात्री इसहाब अली और मुस्तफा (दोनों फाजिमनगर, कुशीनगर) तथा बस कंडक्टर सुनीता कुमारी (निवासी तारामंडल, गोरखपुर) के रूप में हुई है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दोनों वाहन तेज रफ्तार में थे और पुलिया पर एक-दूसरे के सामने आ गए। हादसे के बाद करीब 30 मिनट तक सड़क पर आवागमन बाधित रहा। पुलिस ने क्रेन की मदद से वाहनों को किनारे कर ट्रैफिक बहाल कराया। थानाध्यक्ष एम्स संजय मिश्रा ने बताया कि हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस बल मौके पर पहुंचा और घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया। सभी घायलों की हालत अब सामान्य है।

संबंधित खबरें
चोरी के तीन अभियुक्त गिरफ्तार
चोरी के तीन अभियुक्त गिरफ्तार

खड्डा , कुशीनगर। खड्डा पुलिस टीम ने थाना स्थानीय पर चोरी के दर्ज मुकदमे…

झपट्टामार गैंग पर पुलिस का शिकंजा: बैग, नकदी और बाइक के साथ दो शातिर गिरफ्तार
झपट्टामार गैंग पर पुलिस का शिकंजा: बैग, नकदी और बाइक के साथ दो शातिर गिरफ्तार

कुशीनगर। जनपद में अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत…

हाटा में दर्दनाक सड़क हादसा: अज्ञात बाइक की टक्कर से मां की मौत, बेटा घायल
हाटा में दर्दनाक सड़क हादसा: अज्ञात बाइक की टक्कर से मां की मौत, बेटा घायल

हाटा कुशीनगर । स्थानीय कोतवाली क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है,…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking