News Addaa WhatsApp Group

चाकूबाजी के मामले में आधा दर्जन युवकों पर गम्भीर धाराओं में दर्ज हुआ मुकदमा

Sanjay Pandey

Reported By:

Oct 26, 2025  |  8:04 PM

138 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
चाकूबाजी के मामले में आधा दर्जन युवकों पर गम्भीर धाराओं में दर्ज हुआ मुकदमा
  • हनुमानगंज थाना क्षेत्र के रामपुर जंगल गांव के एक चाय की दुकान पर हुई मारपीट एवं चाकूबाजी की घटना

खड्डा, कुशीनगर। हनुमानगंज थाना क्षेत्र के रामपुर जंगल गांव में शनिवार की सायं गांव के चाय की दुकान पर युवकों के दो गुटों के बीच मारपीट एवं चाकूबाजी के मामले में पुलिस ने आधा दर्जन लोगों के विरुद्ध बलवा, जान से मारने की धमकी सहित धारदार हथियार से प्राणघातक हमला करने आदि का मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई में जुटी हुई है।

आज की हॉट खबर- यक्ष एप से खुला बाइक चोर गिरोह का राज, 6...

थाना क्षेत्र के मलहिया गांव निवासी सुभाष गोंड ने पुलिस को दिए तहरीर में आरोप लगाया है कि उसका पुत्र रंजीत बसडीला चौराहे से अपनी दुकान बंद कर दुकान पर रहने वाले एक लड़के चंदन को छोड़ने मोटरसाइकिल लेकर गया था, उसे घर छोड़कर आते समय रामपुर जंगल गांव के सर्वेश चाय की दुकान पर चाय पी रहा था, इतने में उक्त गांव निवासी सौरभ शर्मा एवं सन्नी सहित आधा दर्जन युवकों ने उसके पुत्र को पकड़कर चाकू मार दिया और लोहे के राड़ से मारपीट कर मरणासन्न कर दिया। सूचना पर उसे देखने वह स्वयं बड़े लड़के के साथ गया तो मनबढो ने उन्हें भी मारा- पीटा गया और बुलेट मोटरसाइकिल को क्षतिग्रस्त कर दिया। पुलिस के पहुंचने पर सभी फरार हो गए जिसे एम्बुलेंस की सहायता से तुर्कहा सीएचसी से रेफर कर दिया गया।

तहरीर के आधार पर पुलिस ने रामपुर जंगल गांव निवासी सौरभ, सन्नी, प्रीतम, जयचन्द रितेश और अन्नू के विरुद्ध मारपीट, चाकूबाजी से प्राणघातक हमला, बलवा सहित अन्य सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई में जुटी हुई है।

संबंधित खबरें
मनमानी पर कसेगा शिकंजा: कुशीनगर में अवैध स्कूलों पर प्रशासन का बड़ा अभियान
मनमानी पर कसेगा शिकंजा: कुशीनगर में अवैध स्कूलों पर प्रशासन का बड़ा अभियान

कुशीनगर। जिले में शिक्षा व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए प्रशासन अब सख्त एक्शन…

यक्ष एप से खुला बाइक चोर गिरोह का राज, 6 चोरी की मोटरसाइकिल के साथ 3 शातिर गिरफ्तार
यक्ष एप से खुला बाइक चोर गिरोह का राज, 6 चोरी की मोटरसाइकिल के साथ 3 शातिर गिरफ्तार

कुशीनगर। जनपद में अपराध और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत…

भीषण आग में 12 बीघा गेहूं की फसल जलकर राख, दर्जनों किसान प्रभावित
भीषण आग में 12 बीघा गेहूं की फसल जलकर राख, दर्जनों किसान प्रभावित

हाटा कुशीनगर । तहसील क्षेत्र के गांव सिंघना स्वागीपट्टी सरेह में अज्ञात कारणों से…

24 घंटे में ‘ऑपरेशन बेटियां’: एसपी केशव कुमार की मुस्तैदी से 6 लड़कियां सकुशल बरामद, बड़ा रहस्य जांच के घेरे में
24 घंटे में ‘ऑपरेशन बेटियां’: एसपी केशव कुमार की मुस्तैदी से 6 लड़कियां सकुशल बरामद, बड़ा रहस्य जांच के घेरे में

कुशीनगर। जिला पुलिस प्रमुख केशव कुमार के कुशल नेतृत्व में कुशीनगर पुलिस ने महज…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking