News Addaa WhatsApp Group Join करें

NH पर चला सख्ती का बुलडोजर: HSRP छिपाकर दौड़ रहे 10 ट्रक धरे, ओवरलोड पर बड़ी कार्रवाई से मचा हड़कंप

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

May 6, 2026  |  12:18 PM

668 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
NH पर चला सख्ती का बुलडोजर: HSRP छिपाकर दौड़ रहे 10 ट्रक धरे, ओवरलोड पर बड़ी कार्रवाई से मचा हड़कंप

कुशीनगर। जनपद में अवैध परिवहन, ओवरलोडिंग और नियमों की अनदेखी पर शिकंजा कसते हुए प्रशासन ने बुधवार को नेशनल हाईवे पर बड़ा एक्शन लिया। उप संभागीय परिवहन अधिकारी (एआरटीओ) कुशीनगर के नेतृत्व में चलाए गए विशेष चेकिंग अभियान में एचएसआरपी (हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट) छिपाकर बिहार से उत्तर प्रदेश में प्रवेश करने वाले 10 ट्रकों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की गई, वहीं ओवरलोड बालू और गिट्टी लेकर चल रहे 5 ट्रकों पर भी शिकंजा कसा गया। इस कार्रवाई के बाद ट्रांसपोर्ट कारोबार से जुड़े लोगों में हड़कंप मच गया है।
बताया जाता है कि बुधवार को अचानक उप संभागीय परिवहन अधिकारी मो. अजीम खान अपनी टीम के साथ नेशनल हाईवे पर सक्रिय हुए और कई स्थानों पर सघन चेकिंग शुरू कर दी। चेकिंग के दौरान ऐसे ट्रकों को चिन्हित किया गया जो एचएसआरपी नंबर प्लेट को जानबूझकर ढककर या छिपाकर चला रहे थे, ताकि उनकी पहचान न हो सके। ऐसे 10 ट्रकों पर भारी जुर्माना लगाया गया। इसके अलावा ओवरलोडिंग के खिलाफ भी सख्त रुख अपनाते हुए बालू और गिट्टी से लदे 5 ट्रकों को रोका गया। जांच में एक ट्रक का मौके पर चालान किया गया, जबकि शेष 4 ट्रकों को विभिन्न थानों में सुपुर्द कर सीज कर दिया गया। अधिकारियों के मुताबिक ये ट्रक निर्धारित मानकों से कहीं अधिक भार लेकर चल रहे थे, जिससे सड़क सुरक्षा को गंभीर खतरा था।

आपके लिए और..- चाय में नशा, फिर यात्री बेहोश… सामान साफ! 23 साल...

देर रात भी चला अभियान में खनन विभाग भी पीछे नहीं रहा। इसी क्रम में खनन विभाग ने भी अपनी सक्रियता दिखाते हुए बीती मध्य रात्रि थाना पटहेरवा क्षेत्र के नेशनल हाईवे पर विशेष चेकिंग अभियान चलाया। जिला खनन अधिकारी अभिषेक कुमार सिंह के नेतृत्व में टीम ने संदिग्ध ट्रकों की जांच की। इस दौरान दो ट्रकों को अवैध खनन सामग्री और नियमों के उल्लंघन में पकड़ा गया, जिनसे कुल एक लाख रुपये का जुर्माना वसूल कर सरकारी खजाने में जमा कराया गया।

परिवहन और खनन विभाग की इस संयुक्त सख्ती से अवैध बालू-गिट्टी परिवहन से जुड़े लोगों की कमर टूटती नजर आ रही है। लंबे समय से चल रहे इस कारोबार पर अचानक हुई इस ताबड़तोड़ कार्रवाई ने माफियाओं में खलबली मचा दी है। कई ट्रांसपोर्टर अब अपने वाहनों को सड़क पर उतारने से पहले नियमों की जांच-पड़ताल में जुट गए हैं।

उप संभागीय परिवहन अधिकारी कुशीनगर (मो. अजीम खान) का कहना है:

“नेशनल हाईवे पर नियमों की अनदेखी किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी। एचएसआरपी नंबर प्लेट छिपाना न सिर्फ गैरकानूनी है बल्कि सुरक्षा के लिए भी खतरा है। ओवरलोडिंग सड़क हादसों की बड़ी वजह है। हमारी टीम लगातार निगरानी कर रही है और आगे भी ऐसे विशेष अभियान चलाकर सख्त कार्रवाई की जाएगी। नियम तोड़ने वालों को किसी भी हालत में छोड़ा नहीं जाएगा।”

जिला खनन अधिकारी कुशीनगर (अभिषेक कुमार सिंह) बोले :

“अवैध खनन और ओवरलोड परिवहन पर पूरी तरह रोक लगाना हमारी प्राथमिकता है। जो भी व्यक्ति या वाहन नियमों का उल्लंघन करता पाया जाएगा, उसके खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। विभाग की टीमें 24 घंटे सक्रिय हैं और किसी भी स्तर पर लापरवाही नहीं बरती जाएगी। सरकार के राजस्व की हानि करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।”

प्रशासन के इस कड़े रुख से साफ है कि कुशीनगर में अब अवैध परिवहन और खनन कारोबार के दिन गिने-चुने रह गए हैं। आने वाले समय में और भी बड़े स्तर पर अभियान चलने के संकेत मिल रहे हैं, जिससे नियम तोड़ने वालों की मुश्किलें और बढ़ने वाली हैं।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
गौवंश को बचाने तालाब में उतरे युवक की डूबने से मौत, परिवार में मचा कोहराम
गौवंश को बचाने तालाब में उतरे युवक की डूबने से मौत, परिवार में मचा कोहराम

हाटा कुशीनगर। देवरिया देहात वार्ड नंबर-7 महाराणा प्रताप नगर निवासी करीब 24 वर्षीय अखिलेश…

अपहरण, झांसा देकर यौन शोषण करने का अभियुक्त गिरफ्तार
अपहरण, झांसा देकर यौन शोषण करने का अभियुक्त गिरफ्तार

खड्डा, कुशीनगर। खड्डा पुलिस ने अपराध व अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान…

खड्डा : पुलिस ने अवैध गांजा के साथ एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार
खड्डा : पुलिस ने अवैध गांजा के साथ एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार

खड्डा , कुशीनगर। खड्डा पुलिस ने अपराध व अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे…

चीनी के व्यापारियों पर स्टॉक लिमिट लागू, प्रत्येक शुक्रवार को स्टॉक विवरण अपडेट करना अनिवार्य
चीनी के व्यापारियों पर स्टॉक लिमिट लागू, प्रत्येक शुक्रवार को स्टॉक विवरण अपडेट करना अनिवार्य

कुशीनगर । आयुक्त, खाद्य तथा रसद विभाग, उ0प्र0, लखनऊ के पत्र दिनांक 05.08.2026 द्वारा…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking