News Addaa WhatsApp Group

छठ घाट की सफाई के दौरान हादसा, युवक की मौत

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Oct 25, 2025  |  9:02 PM

98 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
छठ घाट की सफाई के दौरान हादसा, युवक की मौत

पडरौना, कुशीनगर।
छठ पूजा की तैयारियों के बीच शनिवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। कोतवाली पडरौना थाना क्षेत्र के रामधाम पोखर छठ घाट पर सफाई के दौरान एक युवक का पैर फिसल गया, जिससे वह गहरे पानी में जा गिरा और उसकी मौत हो गई।

आज की हॉट खबर- तस्करों की चाल नाकाम : बिहार सीमा से पहले पकड़ी...

मृतक की पहचान इम्तियाज पुत्र मुन्ना निवासी पडरौना के रूप में हुई है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, इम्तियाज घाट की सफाई कर रहा था, तभी अचानक उसका पैर फिसल गया और वह पोखरे में डूब गया। स्थानीय लोगों ने शोर मचाया, लेकिन तब तक देर हो चुकी थी।

सूचना मिलते ही कोतवाली प्रभारी निरीक्षक हर्षवर्धन सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुँचे। उनके साथ उप निरीक्षक राहुल कुमार व कांस्टेबल रवि प्रकाश सिंह ने तत्काल मौके पर पहुँचकर शव को बाहर निकलवाया। इसके बाद शव को जिला अस्पताल भेज दिया गया, जहाँ चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

घटना के बाद इलाके में मातम का माहौल है। बताया जा रहा है कि युवक श्रद्धा भाव से घाट की सफाई कर रहा था ताकि छठ व्रतियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई प्रारंभ कर दी है।

संबंधित खबरें
चोरी के तीन अभियुक्त गिरफ्तार
चोरी के तीन अभियुक्त गिरफ्तार

खड्डा , कुशीनगर। खड्डा पुलिस टीम ने थाना स्थानीय पर चोरी के दर्ज मुकदमे…

झपट्टामार गैंग पर पुलिस का शिकंजा: बैग, नकदी और बाइक के साथ दो शातिर गिरफ्तार
झपट्टामार गैंग पर पुलिस का शिकंजा: बैग, नकदी और बाइक के साथ दो शातिर गिरफ्तार

कुशीनगर। जनपद में अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत…

हाटा में दर्दनाक सड़क हादसा: अज्ञात बाइक की टक्कर से मां की मौत, बेटा घायल
हाटा में दर्दनाक सड़क हादसा: अज्ञात बाइक की टक्कर से मां की मौत, बेटा घायल

हाटा कुशीनगर । स्थानीय कोतवाली क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है,…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking