खड्डा , कुशीनगर। खड्डा पुलिस टीम ने थाना स्थानीय पर चोरी के दर्ज मुकदमे से संबंधित 03 अभियुक्तों को सोमवार को चोरी के नकदी रूपए सहित अपराध में प्रयुक्त मोटर साइकिल वाहन के साथ तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार कर अग्रिम विधिक कार्यवाही में जुटी हुई है।
खड्डा थाने के थानाध्यक्ष संदीप सिंह के नेतृत्व में उप निरीक्षक रोहित सिंह उप निरीक्षक धर्मेन्द्र सोनी, आशीष सिंह एसआई मान बहादुर सिंह, हेमन्त शुक्ला सिपाही रितिक वर्मा, अजय गौड की पुलिस टीम ने स्थानीय थाने पर चोरी के दर्ज मुकदमे में तीन शातिर चोर
बारिस उर्फ सोनू पुत्र सरफुद्दीन साकिन पकड़ी विशुनपुर थाना घुघली, रमजान पुत्र मैनुद्दीन साकिन पकड़ी विशुनपुर एवं हरिओम पुत्र प्रह्लाद साकिन पकड़ी विशुनपुर थाना घुघली जनपद महाराजगंज को चोरी के कुल 21,450 रूपये नकदी और अपराध में प्रयुक्त 01 बाइक को बरामद करते हुए अभियुक्तों को न्यायालय भेज दिया है।
कुशीनगर। जनपद में अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत…
कुशीनगर । तरयासुजान पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक लग्जरी कार में छिपाकर…
हाटा कुशीनगर । स्थानीय कोतवाली क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है,…
अहिरौली बाजार क्षेत्र के समाज सेवी शिवदयाल ने मिडिया से बातचीत के दौरान बताया…