रामकोला/कुशीनगर। दलित संगठनों द्वारा बुधवार को भारत बंद करने का आह्वान का असर रामकोला सहित क्षेत्र के अन्तर्गत पूरी तरह से असफल रहा। नगर सहित क्षेत्र की सभी दुकानें और व्यापारिक प्रतिष्ठान रोजमर्रा की तरह खुला रहा और काफी चहल – पहल रहा।
बताते चलूँ कि गत एक अगस्त को सुप्रीम कोर्ट द्वारा एससी- एसटी आरक्षण में क्रीमी लेयर लागू करने के आदेश के खिलाफ दलित संगठनों द्वारा बुधवार को भारत बंद करने का आह्वान किया गया था, के समर्थन में बुधवार को दिन के 11 बजे के लगभग एक दर्जन की संख्या में बाइक सवार युवकों ने रामकोला नगर में एससी- एसटी आरक्षण में क्रीमी लेयर नहीं चलेगा, आरक्षण बचाओ संघर्ष समिति जिंदाबाद का नारा लगाते हुए एक तरफ से आये और दूसरी तरफ निकल गये। बंदी का असर रामकोला में पूरी तरह से बेअसर रहा।
सलेमगढ़,कुशीनगर। जनपद के सेवरही विकासखंड अंतर्गत ग्राम सभा माधोपुर खुर्द में भक्तों व ग्रामीणों…
कुशीनगर । जनपद के तमकुहीराज थाना क्षेत्र में चोरी हुई मोटरसाइकिल के मामले का…
कुशीनगर। जिले के तमकुहीराज पुलिस ने वाहन चोरी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान…
एक महिला की हालत अत्यंत चिंताजनक, आधा दर्जन रेफर खड्डा, कुशीनगर। चैत्र रामनवमी के…