खड्डा/कुशीनगर। लोकसभा चुनाव 2024 के लिए भारतीय जनता पार्टी शीर्ष नेतृत्व द्वारा शनिवार को पार्टी द्वारा जारी लोकसभा उम्मीदवारों की सूची में कुशीनगर से सांसद विजय कुमार दूबे को पुनः प्रत्याशी बनाए जाने पर भाजपा नेताओं एवं पदाधिकारियों सहित कार्यकर्ताओं ने खड्डा नगर में पटाखे फोड़कर एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी जाहिर करते हुए शीर्ष नेतृत्व को धन्यवाद दिया।
खड्डा कस्बे में भारतीय जनता पार्टी द्वारा कुशीनगर से एक बार फिर सांसद विजय कुमार दूबे को लोकसभा प्रत्याशी की घोषणा सुनते ही भाजपा कार्यकर्ता खुशी से झूम उठे, सुभाष चौक, गल्ला मण्डी, हनुमान चौक पर पटाखे फोड़कर एवं एक दूसरे को मिठाई खिलाकर पुनः भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी विजय कुमार दूबे को भारी मतों से जिताकर सदन में भेजने का एलान किया, उधर नौरंगिया में प्रधान संघ के जिलाध्यक्ष संतोष तिवारी ने नौरंगिया चौराहे पर पटाखे फोड़कर एवं मिठाई खिलाकर खुशी मनाई वहीं बहोरछपरा में प्रधान संघ के ब्लाक अध्यक्ष संग्राम सिंह यादव ने पार्टी के इस ऐतिहासिक फैसले से प्रसन्नता जताई।
इस दौरान नगर अध्यक्ष प्रतिनिधि दुर्गेश्वर वर्मा, मण्डल अध्यक्ष चन्द्र प्रकाश तिवारी, युवा नेता राजू गुप्ता, कोमल जायसवाल, जितेंद्र सिंह, मारुति पहलवान, अतुल शुक्ला, आनंद सिंह मनीष मद्धेशिया सहित तमाम युवा भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।
हाटा कुशीनगर, स्थानीय विकास खंड के ग्राम पंचायत रामपुर पौटवा में संजय सिंह नामक…
हर हर महादेव के जयघोष से गूंजा क्षेत्र खड्डा, कुशीनगर। खड्डा विकास खण्ड के…
कसया, कुशीनगर। विश्व गौरैया दिवस के पूर्व संध्या पर गुरुवार को कसया स्थित कलश…
तमकुहीराज , कुशीनगर।राजनीतिक और सांस्कृतिक समागम के साथ वैष्णवी महाविद्यालय रामपुर राजा में होली…