News Addaa WhatsApp Group

चार दिन की शरण ले बदल दी जिंदगी- योगाचार्य धर्मेन्द्र प्रजापति

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Jul 10, 2022  |  4:15 PM

755 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
चार दिन की शरण ले बदल दी जिंदगी- योगाचार्य धर्मेन्द्र प्रजापति
  • बाबा रामदेव के साथ बीताए चार दिन ने बदल दी जिंदगी की दिशा
  • योग को धर्म से जोड़ना अनुचित:योगाचार्य

मुकेश चौबे/न्यूज़ अड्डा

फाजिलनगर । क्षेत्र का एक बेटा करो योग रहो निरोग के तर्ज पर योग को घर घर पहुंचाने के प्रयास में जुटा है| वह क्षेत्र के अधेड़ व युवा को ही नहीं बच्चों व छात्र-छात्राओं को योग को जीवनशैली का हिस्सा बनाकर स्वस्थ रहने के तरीके बता रहा है|

फाजिलनगर ब्लाक के कुचिया मठिया के रहने वाले धर्मेंद्र प्रजापती वाणिज्य से पीजी,बीएड करके सीमित संसाधन में समाज की बेहतरी के लिए 2018 से जुटे हैं और अब तक 80 से अधिक शिविर व 60 से अधिक विद्यालयों में कुल 800 से अधिक योग क्लास लगा चुके हैं| गोरखपुर,प्रतापगढ़, प्रयागराज,सुल्तानपुर,फतेहपुर, जौनपुर,अंबेडकरनगर आदि स्थानों पर भी एक दिवसीय शिविर व योग कक्षा का आयोजन कर चुके है| वे नगर पंचायत क्षेत्र के सठियांव में नौका विहार के बुद्ध स्थल पर सुबह शाम 4 से 6 बजे तक रोजाना अपरिचितों को परिचित बनाकर पहले प्राणायाम कराते हैं और फिर बुद्धिष्ट ध्यान योग का अभ्यास कराते हैं| वे कहते हैं कि 2017 के अप्रैल माह में हरिद्वार के पंच दिवसीय विद्यार्थी संस्कार शिविर में बाबा रामदेव के साथ बीताए चार दिन ने उनके जीवन की दिशा को बदल दिया और धर्मेंद्र प्रजापति जी से योगाचार्य धर्मेंद्र प्रजापती बन गया| शिविर में चलने की प्रेरणा पतंजलि के जिला प्रभारी सुभाष सिंह से मिली| उनका कहना है कि खुद को स्वस्थ रखने के लिए योग से अच्छा कुछ भी नहीं है| योग का धर्म से कोई लेना देना नहीं है|योग आत्मा को परमात्मा से जोड़ने का माध्यम है,जो प्राकृतिक है| जो लोग योग को धर्म से जोड़ते हैं दरअसल वे इसकी महत्ता को नहीं जानते हैं|

संबंधित खबरें
अज्ञात बाइक की ठोकर से अधेड़ की मौत, चालक बाइक छोड़कर फरार
अज्ञात बाइक की ठोकर से अधेड़ की मौत, चालक बाइक छोड़कर फरार

तुर्कपट्टी (कुशीनगर)। तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के कसया–सेवरही मार्ग पर बसडिला पाण्डेय चौराहे के पास…

हवन और पूजन के साथ मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा का कार्य हुआ संपन्न
हवन और पूजन के साथ मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा का कार्य हुआ संपन्न

वैदिक मंत्रों के बीच विकास खंड कप्तानगंज के कुंदूर ग्राम सभा में आयोजित पाँच…

IGRS में केशव का जलवा बरकरार, पांचवीं बार पूरे यूपी में SP कुशीनगर नंबर-1
IGRS में केशव का जलवा बरकरार, पांचवीं बार पूरे यूपी में SP कुशीनगर नंबर-1

कुशीनगर। जन शिकायतों के त्वरित निस्तारण में एक बार फिर कुशीनगर पुलिस का परचम…

कसया में वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़ पुलिस ने तीन शातिर दबोचे, पिकप-जनरेटर समेत चार वाहन बरामद
कसया में वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़ पुलिस ने तीन शातिर दबोचे, पिकप-जनरेटर समेत चार वाहन बरामद

कुशीनगर। जनपद में सक्रिय अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए कसया पुलिस…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking