रामकोला/कुशीनगर। उपजिलाधिकारी कप्तानगंज कल्पना जायसवाल ने गुरुवार को सीएचसी रामकोला की निरीक्षण की।निरीक्षण के दौरान सीएचसी में भारी कमियां मिली।एसडीएम ने सभी जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कारण बताओ नोटिस जारी कर चेतावनी देते हुए कही कि भविष्य में दुबारा गलती मिली तो बड़ी कार्यवाही के लिए तैयार रहे ।
सीएचसी रामकोला में लेखपाल योगेन्द्र गुप्ता के साथ औचक निरीक्षण में पहुंची उपजिलाधिकारी सीधे सीएचसी प्रभारी डा0 ए0पी0गुप्ता के चैम्बर में घुसी और कोविड टीकाकरण की जानकारी ली। टीकाकरण के लिए निकली 27 टीमों की मोबाइल फोन से क्रास चेकिंग की जिसमें कुछ लोग कार्य करते नही पाए गए जिसके कारण नित्या सिंह के विरुद्ध कार्यवाही का निर्देश देते हुए पिछले दो दिनों से कार्य कर रहे टीकाकरण कर्मियों का लेखा जोखा व उपस्थिति का रिकार्ड नही दिखाने पर विनोद श्रीवास्तव आई0ओ0 के विरुद्ध स्पष्टीकरण के लिए नोटिस जारी की।जाँच के दौरान एसडीएम ने पायी कि मैटरनिटी रूम में दो महिलाओं ने नवजातों को जन्म दिया है जिन्हें 12 बजे तक नास्ता , खाना या दूध नही उपलब्ध करवाया गया था।एसडीएम ने कमरे में चारों तरफ धूल व बेड पर बेडशीट नही देख स्टाफ नर्स बसंती पर बिफरी और आदतों में सुधार का चेतावनी दी तथा स्पष्टीकरण के लिए नोटिस जारी की।
जाँच के दौरान दवा का वितरण सही पाया गया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर रजिस्टर अपूर्ण होने तथा शौचालयों सहित चारो तरफ गन्दगी का अंबार देखने व कोविड की जाँच भीड़भाड़ वाले जगह पर करवाने के लिए एसडीएम ने कारण बताओं नोटिस जारी की है।
सलेमगढ़,कुशीनगर। जनपद के सेवरही विकासखंड अंतर्गत ग्राम सभा माधोपुर खुर्द में भक्तों व ग्रामीणों…
कुशीनगर । जनपद के तमकुहीराज थाना क्षेत्र में चोरी हुई मोटरसाइकिल के मामले का…
कुशीनगर। जिले के तमकुहीराज पुलिस ने वाहन चोरी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान…
एक महिला की हालत अत्यंत चिंताजनक, आधा दर्जन रेफर खड्डा, कुशीनगर। चैत्र रामनवमी के…