खड्डा/कुशीनगर। छितौनी इण्टर कॉलेज में शनिवार को संविधान दिवस के अवसर पर क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। सर्वाधिक अंक पाकर राहुल प्रतियोगिता में अब्बल रहे।
शनिवार को संविधान दिवस पर छितौनी इण्टर कालेज में हुई प्रतियोगिता में इण्टर की चार टीमें शामिल हुईं। जिसमें टीम डी सर्वाधिक अंक प्राप्त कर विजयी हुई। टीम डी में राहुल साहनी, शिबलू कुशवाहा, रामभजु कुशवाहा शामिल रहे। सफल प्रतिभागियों को प्रधानाचार्य सुशील कुमार एवं प्रवक्ता उदय राज शुक्ला ने प्रशस्ति प्रमाण पत्र देकर पुरस्कृत किया। इस कार्यक्रम में उपस्थित बच्चों को प्रधानाचार्य ने संविधान की शपथ भी दिलाई। क्विज प्रतियोगिता के निर्यायक मंडल में आदर्श कुमार तिवारी, विजय कुमार कुशवाहा शामिल रहे। कार्यक्रम में परीक्षा नियंत्रक आकाश कुमार सिंह, अध्यापक गुलाब चंद, सतेंद्र कुमार सिंह, लिपिक जितेंद्र यादव, गुलाब गुप्ता, उपेंद्र गुप्ता, कमरुद्दीन अंसारी, दिनेश यादव, श्रवण कुशवाहा, संजीव सिंह, श्याम सुंदर चौधरी, रीना देवी सहित छात्र उपस्थित रहे।
तुर्कपट्टी (कुशीनगर)। तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के कसया–सेवरही मार्ग पर बसडिला पाण्डेय चौराहे के पास…
वैदिक मंत्रों के बीच विकास खंड कप्तानगंज के कुंदूर ग्राम सभा में आयोजित पाँच…
कुशीनगर। जन शिकायतों के त्वरित निस्तारण में एक बार फिर कुशीनगर पुलिस का परचम…
कुशीनगर। जनपद में सक्रिय अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए कसया पुलिस…