News Addaa WhatsApp Group

अपराधों पर लगेगी लगाम, कसया थाना क्षेत्र में स्थापित होंगी तीन नए पुलिस चौकियां

न्यूज अड्डा कसया

Reported By:

May 19, 2022  |  10:28 AM

851 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
अपराधों पर लगेगी लगाम, कसया थाना क्षेत्र में स्थापित होंगी तीन नए पुलिस चौकियां
  • सोहसा मठिया, सपहां व कुड़वा दिलीपनगर गांव मे पुलिस चौकियां होंगी स्थापित

कसया/कुशीनगर। सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस विभाग थानाक्षेत्र में तीन नई पुलिस चौकियां बनाएगा। इसके लिए पुलिस प्रशासन ने प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजने की कवायद आरंभ कर दी है। यह चौकी बन जाने से लोगों को अपनी समस्या लेकर दूर दराज स्थित थाने का चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा। पुलिस चौकी नजदीक होने से अपराध नियंत्रण में मदद मिलेगी।

आज की हॉट खबर- तमकुहीराज : यक्ष एप बना ‘डिजिटल हथियार’ बाइक चोर गैंग...

थाना क्षेत्र में तीन नई पुलिस चौकियां बनाई जानी प्रस्तावित हैं। जिनके बनाए जाने में आवश्यक कागजात व भूमि आदि के लिए पुलिस प्रशासन को राजस्व विभाग के रिपोर्ट की दरकार है। जिसके लिए मंगलवार को सीओ पीयूषकांत राय ने प्रस्तावित गांवों में भूमि उपलब्ध कराने व उसके रिपोर्ट के लिए एसडीएम वरुण कुमार पांडेय से वार्ता की। जिस पर एसडीएम ने संबंधित गांवों के लेखपालों से आवश्यक रिपोर्ट तैयार कर देने के लिए निर्देशित दिया है।

कसया थाना क्षेत्र में मौजूदा समय में सिर्फ तीन पुलिस चौकियां हैं। इनमें कुशीनगर पुलिस चौकी, हाइवे पुलिस चौकी व कस्बा पुलिस चौकी शामिल हैं। आबादी व अपराध के बढ़ते क्रम को देखते हुए थाना क्षेत्र के गांव सोहसा मठिया, सपहां व कुड़वा दिलीपनगर में नई पुलिस चौकियां बनाई जानी प्रस्तावित हैं। प्रस्तावित गांवों में पुलिस चौकियां बनने के बाद छह पुलिस चौकी हो जाएंगी। शासन स्तर पर स्वीकृति मिलने के बाद निर्माण कार्य आरंभ कर दिया जाएगा।

बोले सीओ पीयूषकांत राय: कसया थाना क्षेत्र में तीन नई पुलिस चौकियां बनाने के लिए प्रस्ताव तैयार कर शासन को भेजा जाना है। जिसकी स्वीकृति पर आगे की कार्रवाई प्रारंभ की जाएगी। इससे लोगों को अपनी समस्या लेकर ज्यादा दूर नहीं जाना पड़ेगा। साथ ही पुलिस चौकी नजदीक होने पर पुलिस को अपराध नियंत्रण में मदद मिलेगी।

संबंधित खबरें
बिहार स्कूल जाते समय सड़क हादसे में शिक्षक की मौत
बिहार स्कूल जाते समय सड़क हादसे में शिक्षक की मौत

खड्डा, कुशीनगर। कस्बा क्षेत्र के वार्ड नंबर 12 स्थित स्वामी विवेकानंद नगर निवासी शिक्षक…

सलेमगढ़ : “बधिर बालिका को मिली नई जिंदगी की उम्मीद: समाजसेवी की पहल पर विधायक ने दिलाई ₹3.04 लाख की सहायता”
सलेमगढ़ : “बधिर बालिका को मिली नई जिंदगी की उम्मीद: समाजसेवी की पहल पर विधायक ने दिलाई ₹3.04 लाख की सहायता”

तमकुहीराज, कुशीनगर। मानवता और संवेदनशीलता की एक मिसाल पेश करते हुए सेवरही विकास खंड…

तमकुहीराज : यक्ष एप बना ‘डिजिटल हथियार’ बाइक चोर गैंग का पर्दाफाश,तीन मोटर साइकिल के साथ दो गिरफ्तार
तमकुहीराज : यक्ष एप बना ‘डिजिटल हथियार’ बाइक चोर गैंग का पर्दाफाश,तीन मोटर साइकिल के साथ दो गिरफ्तार

कुशीनगर। जनपद में अपराध और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत…

करदह तिवारी टोला में लगी आग, आशियाने जले
करदह तिवारी टोला में लगी आग, आशियाने जले

खड्डा, कुशीनगर। खड्डा विकास खण्ड के करदह तिवारी टोला गांव में अज्ञात कारणों से…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking