मथौली बाजार/कुशीनगर। जनपद के जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान व निजी संस्थानों में पढ़ाए जाने वाले द्विवर्षीय डीएलएड परीक्षा के द्वितीय सेमेस्टर की परीक्षाएं आज समाप्त हो गई।
ये परीक्षाएं 03/04/25 से 05/04/25 तक चली हैं। परीक्षा के अंतिम दिन परीक्षा केंद्र उदित नारायण इंटरमीडिएट कॉलेज में 418 में से 410, किसान इंटर कॉलेज शाखाेपार में 461 में से 454 तथा बुद्ध इंटरमीडिएट कॉलेज कुशीनगर में391 में से 381 उपस्थित रहे। तीनों केंद्रों पर पंजीकृत कुल 1270 प्रशिक्षुओं में से 23 अनुपस्थित रहे। पूरे परीक्षा के दौरान डायट प्राचार्य डॉ रामजियावान मौर्य ने संघनता से परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण करते रहे।डायट के सेवापूर्व प्रशिक्षण प्रभारी शिवनाथ चक्रवर्ती ने बताया कि इस परीक्षा को सकुशल सम्पन्न कराने के लिए तीनों केंद्रों पर पर्यवेक्षक क्रमशः श्री वेदशंकर गुप्ता, श्री मुकेश कुमार गुप्ता और श्री चंद्रशेखर कुमार को प्राचार्य डॉ रामजियावान मौर्य ने पर्यवेक्षक नियुक्त किया था।
साथ ही परीक्षा की सुचिता को बनाए रखने के लिए जिलाधिकारी महोदय द्वारा श्री अमित कुमार सिंह, डॉ कमलेश कुमार और डॉ अर्चना सिंह को सचल दल के रूप में नामित किया गया था।
कुशीनगर। जनशिकायतों के त्वरित और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण में कुशीनगर पुलिस ने एक बार फिर…
हाटा कुशीनगर । ढाढा स्थित अवध शुगर एंड एनर्जी लिमिटेड की यूनिट- न्यू इंडिया…
कुशीनगर। बहादुरपुर पुलिस चौकी क्षेत्र में सिपाही को ट्रक से कुचलकर जान से मारने…
कुशीनगर। जिले में अवैध खनन और खनन सामग्री के अवैध परिवहन पर शिकंजा कसने…