News Addaa WhatsApp Group Join करें

दीपोत्सव से जगमगा उठा नारायणी का तट

Sanjay Pandey

Reported By:

Oct 19, 2025  |  7:46 PM

191 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
दीपोत्सव से जगमगा उठा नारायणी का तट

खड्डा, कुशीनगर। छितौनी- बगहा रेल पुल के पास नारायणी तट पर मां नारायणी सामाजिक कुंभ स्थल पर दीपावली के पूर्व संध्या पर दीपोत्सव का आयोजन हुआ।जगमग दीपों एवं वैदिक मंत्रोच्चार से नारायणी का पूजन उपरांत दीपों से नदी तट जगमगा उठा। रविवार की सायं नारायणी तट पर भव्य दीपोत्सव कार्यक्रम संपन्न हुआ। इस अवसर पर उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए संरक्षक डॉ. सत्येंद्र गिरी महाराज ने कहा कि दीपोत्सव का महत्व आध्यात्मिक दृष्टि तक सीमित नहीं है।

आपके लिए और..- ग्राम प्रधानों ने सौंपा ज्ञापन, आवास प्लस से पात्रों का...

यह मनुष्य के जीवन में सकारात्मक ऊर्जा, समृद्धि और कल्याण को आकर्षित करता है। दीपक की ज्योति हमेशा ऊपर की ओर उठती है, जो हमें यह सिखाती है कि मनुष्य की वृत्ति भी हमेशा उच्च और पवित्र विचारों की ओर उठनी चाहिए। संयोजक मनोज कुमार पांडेय ने कहा की दीपोत्सव का महत्व धार्मिक, सामाजिक और सांस्कृतिक के साथ बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है, सुख-समृद्धि लाता है और जीवन में अंधकार से प्रकाश की ओर जाने का संदेश देता है। यह राम के अयोध्या आगमन की प्रसन्नता का दिन है।

इस अवसर पर विकास राव, फूला देवी, राकेश निषाद, नरेंद्र चौरसिया, विकास सिंह, विजय शर्मा, उपेंद्र उपाध्याय, शंभू चौहान, राकेश पाल, सीताराम, मनोज सिंह, मनकेश्वर पाण्डेय, मुन्ना जायसवाल, देवेंद्र प्रताप मल्ल व अजय मिश्रा आदि स्थानीय लोग बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
खाद की कालाबाजारी करने वालों की अब खैर नहीं : दोषियों पर होगी कड़ी कार्रवाई – जिलाधिकारी
खाद की कालाबाजारी करने वालों की अब खैर नहीं : दोषियों पर होगी कड़ी कार्रवाई – जिलाधिकारी

किसान दिवस में किसानों की समस्याओं पर गंभीर मंथन, ओवररेटिंग, टैगिंग, विद्युत, सिंचाई व…

ग्राम प्रधानों ने सौंपा ज्ञापन, आवास प्लस से पात्रों का नाम पोर्टल से गायब
ग्राम प्रधानों ने सौंपा ज्ञापन, आवास प्लस से पात्रों का नाम पोर्टल से गायब

खड्डा, कुशीनगर। प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के आवास प्लस सर्वे-2024 में पात्र परिवारों के…

प्रगतिशील किसान की बेटी बनी एक्स-रे टेक्नीशियन, यूपीएसएसएससी में चयन से गांव में खुशी
प्रगतिशील किसान की बेटी बनी एक्स-रे टेक्नीशियन, यूपीएसएसएससी में चयन से गांव में खुशी

खड्डा, कुशीनगर। खड्डा तहसील क्षेत्र के खेमनछपरा गांव निवासी प्रगतिशील किसान प्रद्युम्न ओझा की…

मुख्यालय के निर्देश पर आईपीएल चीनी मिल खड्डा परिसर में वृहद वृक्षारोपण
मुख्यालय के निर्देश पर आईपीएल चीनी मिल खड्डा परिसर में वृहद वृक्षारोपण

खड्डा, कुशीनगर। आईपीएल चीनी मिल खड्डा द्वारा मुख्यालय के निर्देश पर वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking