News Addaa WhatsApp Group Join करें

कसया पुलिस की कार्रवाई 1.05 किलो गांजा के साथ तस्कर को दबोचा

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Oct 19, 2025  |  7:27 PM

194 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कसया पुलिस की कार्रवाई 1.05 किलो गांजा के साथ तस्कर को दबोचा WhatsApp
Responsive image

 

आपके लिए और..- प्रसिद्ध मठिया मेले की तैयारियों को लेकर सांसद ने की...

कुशीनगर। पुलिस अधीक्षक कुशीनगर केशव कुमार के निर्देशन व क्षेत्राधिकारी कसया के पर्यवेक्षण में अवैध मादक पदार्थों की रोकथाम हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना कसया पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल की है।

चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक गौरव श्रीवास्तव के नेतृत्व में पुलिस टीम ने रविवार को गयासुद्दीन पुत्र मुस्तफा, निवासी धुनवलिया जौरा बाजार, थाना तुर्कपट्टी, जनपद कुशीनगर को दबोच लिया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 1.05 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ, जिसकी बाज़ार कीमत लगभग ₹20,000 आंकी गई है।

पुलिस ने अभियुक्त के विरुद्ध मु0अ0सं0 684/2025, धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार, चौकी प्रभारी गौरव श्रीवास्तव के नेतृत्व में पुलिस टीम लगातार क्षेत्र में मादक पदार्थों की निगरानी कर रही थी। मुखबिर की सूचना पर की गई इस कार्रवाई में पुलिस ने तस्कर को रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान गयासुद्दीन पुत्र मुस्तफा पता – धुनवलिया जौरा बाजार, थाना तुर्कपट्टी, जनपद कुशीनगर के रूप में हुआ है।

गिरफ्तारी करने वाली टीम में चौकी प्रभारी गौरव श्रीवास्तव, थाना कसया,उप निरीक्षक रामनेश यादव, थाना कसया,हे0का0 कमलेश यादव, का0 अतुल कुमार, . का0 बृजेश कुशवाहा, थाना कसया शामिल रहे।स्थानीय लोगों ने पुलिस टीम, विशेषकर चौकी प्रभारी गौरव श्रीवास्तव की सतर्कता और त्वरित कार्रवाई की सराहना की है।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
प्रसिद्ध मठिया मेले की तैयारियों को लेकर सांसद ने की बैठक
प्रसिद्ध मठिया मेले की तैयारियों को लेकर सांसद ने की बैठक

खड्डा विकास खंड का एतिहासिक मठिया मेला 30 अक्टूबर जबकि विराट दंगल 31 को…

मेला दिखाने के बहाने 13 वर्षीय किशोरी को ले जाने का आरोप, मुकदमा दर्ज
मेला दिखाने के बहाने 13 वर्षीय किशोरी को ले जाने का आरोप, मुकदमा दर्ज

खड्डा, कुशीनगर। खड्डा थाना क्षेत्र के एक गांव में 13 वर्षीय किशोरी को मेला…

कुशीनगर: डीएम संजय चौहान ने दी दशहरा की शुभकामनाएं
कुशीनगर: डीएम संजय चौहान ने दी दशहरा की शुभकामनाएं

कुशीनगर । जिला अधिकारी ने दी जनपद वासियो को महा नवमी और महा दशमी…

दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को लेकर प्रशासन अलर्ट
दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को लेकर प्रशासन अलर्ट

पनियहवा व भैंसहां घाट का किया निरीक्षण सुरक्षित विसर्जन के लिए पोखरे चिह्नित, घाटों…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking