कुशीनगर (न्यूज अड्डा) । आशाओ व आशा संगिनीयो ने गुरुवार को अगस्त माह से किए कार्यो का भुगतान न मिलने व अपनी मांगो को लेकर सगिनी आशा शर्मा की अध्यक्षता मे धरना प्रदर्शन किया व प्रभारी चिकित्साधिकारी कसया को अपना ज्ञापन सौपा।आशा व आशा संगिनीयो ने “हमारी मांगे पूरी हो पूरी हो” का नारा दिया।आशाओ व संगिनीयो ने मांग की अगस्त से किए कार्यो का भुगतान हो,आशा संगिनीयो के सीमित संख्या को देखते हुए विजिट 24 दिन से बढ़ाकर 30 दिन किया जाए,आशा संगिनी के क्षेत्र में प्रति हेल्थ एंड वेललेन्स सेंटर से प्रति ₹1250 दिलाया जाय समेत अपनी कई सूत्रीय मांग भी की जो निम्नवत है।(1) आशा/आशा संगिनी को नियमित वेतन सम्मानजनक दिया जाए व राज्य कर्मचारी का दर्जा दिया जाए।(2)आशा/आशा संगिनी को सामाजिक सुरक्षा ई०पी०एफ०,ई०एस०आई०सी० इत्यादि का लाभ दिया जाए।(3) आशा/आशा संगिनी को आयुष्मान भारत कार्ड का स्वास्थ्य लाभ प्रदान किया जाए ताकि इनके परिवार को उचित लाभ मिल सके।(4)आशा/ संगिनी को कोविड-19 के दौरान मृत्यु होने पर उनके परिवार को ₹5000000 की बीमा राशि प्रदान की जाए व प्रमाण पत्र दिलाया जाए।(5) आशा/आशा संगिनी को श्रम योगी मानधन के लिए उम्र का बंधन हटाते हुए,सभी को इसका लाभ 40 के बजाय 60 वर्ष तक किया जाए।(6)आशा/आशा संगिनी को एनम (ANM) पद पर प्रशिक्षित कराकर प्रमोट कर दिया जाए।आशाओ व संगिनियो ने बताया कि मागे पूर्ण नहीं हुआ तो संचारी रोग,दस्तक अभियान का बहिष्कार किया जाएगा व जब तक हमारी मांगों को सरकार तक नहीं पहुंचाया जाता तब तक धरना अनिश्चितकालीन चलेगा।कोविड काल के दौरान आशा एवं आशा संगिनीयो ने जो जान की बाजी लगा कर काम किया गया,इन कार्यों पर जहां इनको प्रोत्साहित करना चाहिए वही इनका अपमान किया जा रहा है।अगर हमारा वेतन और मानदेय का भुगतान नहीं किया गया तो सड़कों पर उतरने को बाध्य होगी।इस दौरान उषा शर्मा,रीना पाठक,सरोज पाठक,उर्मिला शर्मा,रंजू देवी सहित सैकडो की संख्या मे मौजूद रहीं।
राज पाठक/न्यूज अड्डा
सुकरौली /कुशीनगर। नगर पंचायत सुकरौली के खंड विकास कार्यालय का मुख्य विकास अधिकारी वंदिता…
रामकोला, कुशीनगर । तहसील दिवस में स्थानीय थाना क्षेत्र अंतर्गत वार्ड नं. 7, मां…
खड्डा, कुशीनगर। खड्डा थाना क्षेत्र के सिसवा गोपाल गांव के समीप विशुनपुरा माइनर में…
रामकोला,कुशीनगर । स्थानीय विधायक विनय प्रकाश गोंड ने गुरुवार को प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी…