रामकोला/कुशीनगर । ब्लॉक क्षेत्र के रामकोला – पडरौना मार्ग पर इंदरसेनवा गाँव स्थित एसडी पायनियर स्कूल में शनिवार को एक दिवसीय दंत चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया।
शिविर में दंत चिकित्सक डाक्टर अभिषेक मल्ल और उनकी टीम ने स्कूल के बच्चों के दांतों की जांच की तथा दांतों की देखभाल करने आदि के बारे में विस्तार से जानकारी दी। चेकअप के दौरान बच्चों में शिक्षकों सहित स्कूल कर्मचारियों का भी पूरी दंत चिकित्सा की गई। डाक्टर मल्ल ने सभी छात्र -छात्राओं को दांतों की देखभाल करने के तरीके पर विस्तृत जानकारी दिये। बच्चों को ब्रश करने का सही तरीका भी समझाया।
इस अवसर पर स्कूल के डाइरेक्टर नागेन्द्र रौनियार, शिक्षक संजय मिश्रा, धनंजय सिंह , प्रेम प्रकाश चौबे, बबली त्रिपाठी, शिवांगी पांडे, सुधा शर्मा ,निशा सिंह, छोटी अंसारी,आईसा अंसारी आदि सहित छात्र- छात्राएं उपस्थित रहे।
सलेमगढ़,कुशीनगर। जनपद के सेवरही विकासखंड अंतर्गत ग्राम सभा माधोपुर खुर्द में भक्तों व ग्रामीणों…
कुशीनगर । जनपद के तमकुहीराज थाना क्षेत्र में चोरी हुई मोटरसाइकिल के मामले का…
कुशीनगर। जिले के तमकुहीराज पुलिस ने वाहन चोरी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान…
एक महिला की हालत अत्यंत चिंताजनक, आधा दर्जन रेफर खड्डा, कुशीनगर। चैत्र रामनवमी के…