रुद्रपुर/देवरिया(विनय कुमार गुप्ता)। रविवार को रुद्रपुर कोतवाली थाने पर होली त्यौहार और रमजान को लेकर शांति कमेटी की बैठक सम्पन्न हुई।
जिसमे त्योहारों को शांति और सौहार्दपूर्ण माहौल के बीच मनाने की अपील करते हुये अधिकारियों ने त्योहारो पर हुड़दंग और अशांति पैदा करने वालों के खिलाफ सख्त कार्यवाई की चेतावनी दी है। एसडीएम रत्नेश तिवारी ने कहा की त्यौहार को आपसी भाईचारे के बीच मनाये, आचार संहिता लगी है ऐसे मे त्योहारों पर किसी तरह की राजनितिक गतिबिधि नहीं होंगी, प्रशासन अपनी ओर नजर रखेगा।
कोतवाली प्रभारी निरीक्षक रतन पाण्डेय ने कहा की त्यौहारो को हमें परम्परागत तरीके से मनाना चाहिए जिससे आपसी भाईचारा क़ायम रहे त्योहारों पर पुलिस कड़ी नजर रखेगी उदंडता करने वालों की सुचना तत्काल पुलिस को दे जिनके खिलाफ कार्यवाई की जाएगी। बैठक को ओमप्रकाश जायसवाल, शिवहरी त्रिपाठी, महेश वर्मा, गोपाल मणि त्रिपाठी, मो. इसराइल अहमद, मुलायम यादव, आदि ने भी सम्बोधित किया।
देवरिया। मोमोज खाने की सनक ने एक नाबालिग को अपराध की राह पर ला…
ज्ञानेश्वर बरनवाल | न्यूज अड्डा हेतिमपुर । देवरिया जनपद के आदर्श नगर पंचायत हेतिमपुर…
बोदरवार, कुशीनगर :- क्षेत्र के ग्राम सभा घुरहुपुर में स्वo सुरेश दास स्मारक दो…
ज्ञानेश्वर बरनवाल न्यूज अड्डा आज की हॉट खबर- होली मिलन समारोह में खूब उड़े…