News Addaa WhatsApp Group Join करें

देशी शराब की भट्टी को हटाये जाने की लोगों ने की मांग

अनिल पाण्डेय

Reported By:

Mar 25, 2025  |  8:10 PM

246 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
देशी शराब की भट्टी को हटाये जाने की लोगों ने की मांग WhatsApp

बोदरवार/कुशीनगर। कप्तानगंज – पिपराइच मुख्य मार्ग के किनारे पुलिस चौकी के समीप में देशी शराब का दुकान वर्षों से खुला हुआ है I जिससे आम जनों सहित स्कूली बच्चें अपने आप को असहज महसूस कर रहे हैं I जिसको लेकर स्थानीय लोगों द्वारा देशी शराब के इस दुकान को मुख्य मार्ग से दूसरे जगह हटाने की मांग की गई है I

आपके लिए और..- चौकी प्रभारी का सख्त एक्शन, सीमा पर चला ‘ऑपरेशन सुरक्षा’…”...

ज्ञात हो, कि थाना कप्तानगंज के बोदरवार बाजार में स्थित पुलिस चौकी के बगल में बर्षो से देशी शराब की दुकान को संचालित किया जा रहा है I शराब के शौकीन सुबह से लेकर शाम तक मुख्य मार्ग के किनारे स्थित दुकानों पर भी शराब का सेवन करते हुए देखे जा सकते हैं I इस क्षेत्र में मुख्य मार्ग के इर्द गिर्द में प्राथमिक विद्यालय व सहायता प्राप्त इंटर कॉलेज तथा कई जूनियर विद्यालय संचालित है I इतना ही नही भगवंत पाण्डेय पीजी कॉलेज एवं मालती देवी डीएलएड तथा बीएड कॉलेज की सैंकड़ों छात्र – छात्राएं भी मुख्य मार्ग से ही होकर अपने कालेज को आते जाते हैं I जो देशी शराब की दुकान के सामने मुख्य मार्ग पर पहुंचते ही अपने आप को असहज महसूस करते हुए चुपचाप अपने गंतव्य को निकल जाते हैं I

मुख्य मार्ग के किनारे स्थित इस शराब भठ्ठी को लेकर यहाँ के व्यापारीयों सहित स्थानीय लोगों में संतोष यादव, शैलेष कुमार, मायाशंकर गुप्ता, रामकुमार सिंह, संजीव कुमार, किशन सिंह,बीके गुप्ता, मुकेश सिंह, विकास अग्रवाल, निरू आदि ग्रामीणों ने मुख्य मंत्री पोर्टल पर शिकायत करते हुए संबंधित लोगों से देशी शराब की इस दुकान को अन्यत्र कहीं पर स्थानान्तरित कराये जाने सहित मुख्य मार्ग के किनारे स्थित खाने पीने की दुकानों पर शराब का सेवन करने वालों पर प्रतिबंध लगाए जाने की मांग की गई है I अन्यथा की स्थिति में उपरोक्त लोगों ने आन्दोलन की चेतावनी भी दी है I

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
गौमाता सम्मान के साथ नशामुक्ति का संकल्प, गोष्ठी का आयोजन
गौमाता सम्मान के साथ नशामुक्ति का संकल्प, गोष्ठी का आयोजन

हाटा कुशीनगर | स्थानीय विकास खंड के रामपुर पौटवा में गूंजी गौमाता सम्मान के…

चौकी प्रभारी का सख्त एक्शन, सीमा पर चला ‘ऑपरेशन सुरक्षा’…” “संदिग्धों की तलाश, बिना हेलमेट वालों को चेतावनी”
चौकी प्रभारी का सख्त एक्शन, सीमा पर चला ‘ऑपरेशन सुरक्षा’…” “संदिग्धों की तलाश, बिना हेलमेट वालों को चेतावनी”

कुशीनगर । जनपद में कानून व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने तथा अपराध एवं…

एक माह से पुलिस को चकमा दे रहा था पाक्सो का वांछित, तमकुहीराज पुलिस ने दबोचा
एक माह से पुलिस को चकमा दे रहा था पाक्सो का वांछित, तमकुहीराज पुलिस ने दबोचा

कुशीनगर। तमकुहीराज थाना क्षेत्र के एक गांव से युवती को बहला-फुसलाकर घर से ले…

तमकुहीराज एसडीएम की निगरानी में राजस्व टीम कर रही भौतिक सत्यापन, पात्र किसानों को मिलेगा नियमानुसार कृषि अनुदान
तमकुहीराज एसडीएम की निगरानी में राजस्व टीम कर रही भौतिक सत्यापन, पात्र किसानों को मिलेगा नियमानुसार कृषि अनुदान

कुशीनगर। तमकुहीराज तहसील क्षेत्र में बाढ़ से बर्बाद हुई फसलों के नुकसान का आकलन…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking