कसया/कुशीनगर। नगरपालिका परिषद कुशीनगर अपने कार्यकाल के पांच वर्ष पूरा होते देख अपने विकास का ढिढोरा पीट रहीं है, जबकि हकीकत कुछ और बयां कर रहीं है l
जिस विकास को लेकर नगरपालिका के अधिकारी से लेकर अध्यक्ष यह कहते फिर रहे है कि नगरपालिका कुशीनगर की व्यवस्था व विकास को लेकर कुछ दिन पहले कुशीनगर आये नगर विकास मंत्री ए0के0शर्मा ने खूब तारीफ की है और पीठ थप -थपाई है l इस बात पर नगर की जनता पूछ रहीं है, कि क्या बुद्धा घाट ही नगरपालिका क्षेत्र तक सीमित है? यह तों बौद्ध स्थली होने के कारण पहले से ही यहाँ की व्यवस्थाए सुदृढ़ रहती है l नगरपालिका क्षेत्र के अन्य वार्डो की दुर्दशा क्या है, इस पर जिम्मेदार क्यों नही बोलते है, या मंत्री जी को दिखाते है l इन जगहों पर भी मंत्री जी गौर फरमाये और देखे विकास व साफ सफाई के कार्य l यह वार्ड न.24 सुबाष नगर व वार्ड न.15 वीर सावरकर नगर का हाल हैl इस वार्ड में शो पीस बने नाले में पानी नही बह रहा, बल्कि पूरी तरह मिट्टी से पटा हुआ है तों कहीं नालियों में कचड़ा भरा हुआ है l
नालियों की दीवाल पूरी तरह से टूट चूकी है,जिससे सड़को पर गन्दा बदबूदार पानी बह रहा है, जबकि यह वार्ड नगरपालिका कार्यालय से बिल्कुल सटा हुआ वार्ड है l यही समस्या नगर के मुख्य मार्ग के पटारियों पर है, यहाँ इंटर लॉकिंग पूरी तरह धस व टूट चूकी है, जगह -जगह थोड़ा भी बारिस होने पर खेतो जैसा जल -जमाव होता है l यह समस्या आज की उपज नही है बल्कि पिछले पांच वर्षो से है, जिसपर नगरपालिका द्वारा इस पर अभी तक कोई काम नही हुआ l काश मंत्री जी इसको भी देखकर नगरपालिका की पीठ थपथपाते l
तुर्कपट्टी (कुशीनगर)। तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के कसया–सेवरही मार्ग पर बसडिला पाण्डेय चौराहे के पास…
वैदिक मंत्रों के बीच विकास खंड कप्तानगंज के कुंदूर ग्राम सभा में आयोजित पाँच…
कुशीनगर। जन शिकायतों के त्वरित निस्तारण में एक बार फिर कुशीनगर पुलिस का परचम…
कुशीनगर। जनपद में सक्रिय अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए कसया पुलिस…