News Addaa WhatsApp Group

शिव-पार्वती विवाह का प्रसंग सुन भाव विभोर हुए श्रद्धालु

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

May 15, 2023  |  4:16 PM

21 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
शिव-पार्वती विवाह का प्रसंग सुन भाव विभोर हुए श्रद्धालु

जौरा बाजार /कुशीनगर। क्षेत्र के लक्ष्मीपुर महंथ में नर्वदेश्वर मंदिर प्रांगण चल रहे श्री श्री 1008 रूद्र महायज्ञ चौथे दिन सोमवार को कथावाचिका प्रियंका द्विवेदी ने शिव-पार्वती विवाह का प्रसंग सुनाया। प्रसंग सुन श्रद्धालु भाव विभोर हो गए। इस दौरान शिव-पार्वती विवाह की झांकी भी सजाई गई।

कथा वाचिका ने शिव विवाह का वर्णन करते हुए कहा कि पर्वतराज हिमालय की घोर तपस्या के बाद माता जगदंबा प्रकट हुईं और उन्हें बेटी के रूप में उनके घर में अवतरित होने का वरदान दिया। इसके बाद माता पार्वती हिमालय के घर अवतरित हुईं। बेटी के बड़ी होने पर पर्वतराज को उसकी शादी की चिंता सताने लगी। कहा कि माता पार्वती बचपन से ही बाबा भोलेनाथ की अनन्य भक्त थीं। एक दिन पर्वतराज के घर महर्षि नारद पधारे और उन्होंने भगवान भोलेनाथ के साथ पार्वती के विवाह का संयोग बताया।

उन्होंने कहा कि नंदी पर सवार भोलेनाथ जब भूत-पिशाचों के साथ बरात लेकर पहुंचे तो उसे देखकर पर्वतराज और उनके परिजन अचंभित हो गए, लेकिन माता पार्वती ने खुशी से भोलेनाथ को पति के रूप में स्वीकार किया। विवाह प्रसंग के दौरान शिव-पार्वती विवाह की झांकी पर श्रद्धालुओं ने पुष्प बरसाए। कथा वाचिका ने विवाह के दौरान सुंदर भजनों की प्रस्तुति भी दी। इस अवसर पर राजेश गिरी उर्फ मोहन,मनी देवी सुमित्रा देवी,रविंद्र सिंह, सुदामा देवी,सुरेंद्र सिंह,सुनीता सिंह ,देवानंद गिरी, अमरेश सिंह,राजू गिरी, लालजी सिंह, नारायण सिंह,ऊमा गोंड शत्रुमर्दन गिरी, अजय गिरी, महेश गिरी, सूर्य प्रताप सिंह, तेजप्रताप गिरी विकास गोंड उत्तम प्रजापति, संतोष सिंह आदि लोग मौजूद रहे |

संबंधित खबरें
अज्ञात बाइक की ठोकर से अधेड़ की मौत, चालक बाइक छोड़कर फरार
अज्ञात बाइक की ठोकर से अधेड़ की मौत, चालक बाइक छोड़कर फरार

तुर्कपट्टी (कुशीनगर)। तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के कसया–सेवरही मार्ग पर बसडिला पाण्डेय चौराहे के पास…

हवन और पूजन के साथ मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा का कार्य हुआ संपन्न
हवन और पूजन के साथ मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा का कार्य हुआ संपन्न

वैदिक मंत्रों के बीच विकास खंड कप्तानगंज के कुंदूर ग्राम सभा में आयोजित पाँच…

IGRS में केशव का जलवा बरकरार, पांचवीं बार पूरे यूपी में SP कुशीनगर नंबर-1
IGRS में केशव का जलवा बरकरार, पांचवीं बार पूरे यूपी में SP कुशीनगर नंबर-1

कुशीनगर। जन शिकायतों के त्वरित निस्तारण में एक बार फिर कुशीनगर पुलिस का परचम…

कसया में वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़ पुलिस ने तीन शातिर दबोचे, पिकप-जनरेटर समेत चार वाहन बरामद
कसया में वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़ पुलिस ने तीन शातिर दबोचे, पिकप-जनरेटर समेत चार वाहन बरामद

कुशीनगर। जनपद में सक्रिय अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए कसया पुलिस…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking