कुशीनगर। कहा जाता है कि जब कोई इंसान किसी काम को पूरी शिद्दत से करता है तो सफलता जरुर मिलती है। ऐसा ही हुआ है पुलिस कप्तान धवल जायसवाल के नेतृत्व वाली कुशीनगर की पुलिस के साथ। आईजीआरएस पोर्टल पर की जाने वाली जन शिकायतों के निस्तारण के मामले में कुशीनगर पुलिस ने एक बार फिर उत्तर प्रदेश में अपना परचम लहराते हुए पहला स्थान प्राप्त किया है. एसपी धवल जायसवाल के कुशल नेतृत्व में कुशीनगर की पुलिस ने लगातार कीर्तिमान स्थापित करते हुए दूसरी बार पूरे उत्तर प्रदेश में प्रथम स्थान मिला है।
कुशीनगर पुलिस इन दिनों जन शिकायतों के निस्तारण के लिए प्रदेश में उदाहरण बनी हुई है. जिले के कप्तान धवल जायसवाल की कुशीनगर पुलिस लगातार अपराधियों पर शिकंजा कस रही है। वहीं दूसरी तरफ जनता की शिकायतों को भी निपटाने का काम तेजी से कही है। यूपी में जनता की शिकायतों को निपटाने के मामले में कुशीनगर पुलिस नंबर-1 है और इस उपलब्धि को इन्होंने दूसरी बार हासिल किया है. जन सुनवाई को लेकर मिले प्रथम स्थान के बाद खाकी उत्साह में है. जनता संतुष्ट है और खाकी नंबर वन की पोजिशन पाकर आगे व्यवस्था में अन्य तरह के सुधार के प्रयास में जुटी है. कुशीनगर पुलिस की ये कार्य कुशलता आज सबके लिए उदाहरण बनी हुई है.
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का ड्रीम प्रोजेक्ट आईजीआरएस पोर्टल उत्तर प्रदेश में शिकायत निवारण के लिए एक एकीकृत प्रणाली है. इसके जरिए कोई भी नागरिक स्वतंत्र रूप से और आसानी से पोर्टल पर शिकायत दर्ज करवा सकता है. वह अपनी शिकायत ट्रैक कर सकता है और समय और न्यायसंगत तरीके से उत्तर भी प्राप्त कर सकता है. एसपी धवल जायसवाल ने बताया कि जन शिकायतों का निस्तारण मुख्यमंत्री की मुख्य प्राथमिकता है, उसी क्रम में कुशीनगर की पुलिस द्वारा समयबद्ध और गुणवत्ता पूर्ण तरीके से प्राप्त सभी जन शिकायतों का निस्तारण किया गया.
एक बार पुनः प्रदेश में आईजीआरएस में प्रथम स्थान
जब से एसपी धवल जायसवाल को जिले की कमान दी गयी है है तब से वो अपने गुड वर्क को लेकर चर्चा में बने रहते हैं. यही कारण हैं कि आए दिन फरियादी आते हैं और एसपी द्वारा उनको एक एक करके सुना भी जाता है, मौके से ही सम्बन्धित अधिकारियों को फोन भी किया जाता हैं.
कुशीनगर। पुलिस अधीक्षक कुशीनगर केशव कुमार की सक्रियता और संवेदनशील नेतृत्व का असर एक…
खड्डा, कुशीनगर। खड्डा पुलिस ने चोरी की एक बाइक के साथ दो अभियुक्तों को…
सलेमगढ़,कुशीनगर ।सेवरही विकासखंड के ग्रामसभा सलेमगढ़ बाजार स्थित बसडिला बुजुर्ग रोड पर अवस्थित बीआरएम…
तमकुहीराज ,कुशीनगर ।तमकुही विकासखंड के लतवा बाजार में आयोजित अभिप्रियम कप वॉलीबॉल प्रतियोगिता का…