रामकोला/ कुशीनगर । आस्था के पर्व धनतेरस पर्व पर रामकोला क्षेत्र के बाजारों में मंगलवार को खूब रौनक रही।विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी दुकानें समय से कुछ पहले ही खुल गयी और बजारों में ग्राहकों की चहल-पहल शुरू हो गयी।
रामकोला कस्बा स्थित राजीव अग्रवाल के बर्तन की दुकान सहित आदि दुकानों ,इलेक्ट्रॉनिक सामानों,मोटरसाइकिल एजेंसियों के अलावा देवी-देवताओं की मूर्तियां एवं घर को सजाने संवारने के लिए सजी दुकानों पर ग्राहकों की भारी भीड़ रही।
यह क्रम सुबह से शुरू हुआ जो देर रात तक चलता रहा। आभूषणों की दुकानों पर जेवरात और चांदी के सिक्के भी खूब बिके। लोग अपनी हैसियत के अनुसार खरीददारी करते नजर आये।झाड़ू की भी खूब बिक्री हुई। धनतेरस के दिन व्यापारियों ने सुबह से ही अपनी दुकान सजा रखी थी। मान्यता के अनुसार धनतेरस के दिन खरीदारी करना शुभ माना जाता है। अमीर- गरीब सभी इस पर्व के मौके पर अपनी हैसियत के अनुसार कुछ ना कुछ जरूर खरीदते हैं।
सलेमगढ़,कुशीनगर। जनपद के सेवरही विकासखंड अंतर्गत ग्राम सभा माधोपुर खुर्द में भक्तों व ग्रामीणों…
कुशीनगर । जनपद के तमकुहीराज थाना क्षेत्र में चोरी हुई मोटरसाइकिल के मामले का…
कुशीनगर। जिले के तमकुहीराज पुलिस ने वाहन चोरी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान…
एक महिला की हालत अत्यंत चिंताजनक, आधा दर्जन रेफर खड्डा, कुशीनगर। चैत्र रामनवमी के…