News Addaa WhatsApp Group

फाजिलनगर की लड़ाई के अलग मायने, चुनावी विश्लेषण

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Feb 14, 2022  |  9:13 PM

781 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
फाजिलनगर की लड़ाई के अलग मायने, चुनावी विश्लेषण

फजिलनगर/कुशीनगर । फाजिलनगर विधानसभा की लड़ाई इस बार काफी चर्चा में है जहां से सुरेन्द्र कुशवाहा भाजपा से तो सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष मुहम्मद इलियास अंसारी बसपा से दाव आजमा रहे हैं तो वही पड़रौना विधानसभा को छोड़कर आये स्वामी प्रसाद मौर्य फाजिलनगर से अपनी दावेदारी पेश कर चुनाव लड़ रहे हैं। जब कि यहां के चुनावी विश्लेषकों का कहना है कि बीते 2012 के विधानसभा चुनाव में गंगा सिंह कुशवाहा भाजपा उम्मीदवार थे और तब कलामुद्दीन बसपा उम्मीदवार थे, जो 5494 मतों से ही भाजपा के गंगा सिंह कुशवाहा से पराजित हुए थे, उस समय कलामुद्दीन की कोई राजनीतिक पृष्ठभूमि भूमि नही थी, लेकिन अल्पसंख्यक समुदाय के इलियास अंसारी काफी मझे और पुराने जनाधार वाले नेता हैं जिनकी हर वर्ग व समाज मे अच्छी पकड़ है। उस समय यहां बसपा के कलामुद्दीन 44501 मत पाकर दूसरे स्थान पर रहे थे, इस बार प्रत्याशी बदले है और उस बार गंगा सिंह कुशवाहा भाजपा उम्मीदवार थे तो अबकी उनके पुत्र हैं तो वही इस बार बसपा से काफी मझे व कद्दावर नेता इलियास अंसारी मैदान में है। मतदाता चुप्पी साधे हुए है और हर कोई अपनी समझ के अनुसार चुनावी गणित व आकलन कर रहा हैं।

अजित यादव/न्यूज़ अड्डा

संबंधित खबरें
अज्ञात बाइक की ठोकर से अधेड़ की मौत, चालक बाइक छोड़कर फरार
अज्ञात बाइक की ठोकर से अधेड़ की मौत, चालक बाइक छोड़कर फरार

तुर्कपट्टी (कुशीनगर)। तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के कसया–सेवरही मार्ग पर बसडिला पाण्डेय चौराहे के पास…

हवन और पूजन के साथ मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा का कार्य हुआ संपन्न
हवन और पूजन के साथ मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा का कार्य हुआ संपन्न

वैदिक मंत्रों के बीच विकास खंड कप्तानगंज के कुंदूर ग्राम सभा में आयोजित पाँच…

IGRS में केशव का जलवा बरकरार, पांचवीं बार पूरे यूपी में SP कुशीनगर नंबर-1
IGRS में केशव का जलवा बरकरार, पांचवीं बार पूरे यूपी में SP कुशीनगर नंबर-1

कुशीनगर। जन शिकायतों के त्वरित निस्तारण में एक बार फिर कुशीनगर पुलिस का परचम…

कसया में वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़ पुलिस ने तीन शातिर दबोचे, पिकप-जनरेटर समेत चार वाहन बरामद
कसया में वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़ पुलिस ने तीन शातिर दबोचे, पिकप-जनरेटर समेत चार वाहन बरामद

कुशीनगर। जनपद में सक्रिय अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए कसया पुलिस…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking